भोपाल

एमपी एटीएस ने राजस्थान से दबोचा तीसरा संदिग्ध आतंकी, ट्रैनिंग लेने अफ्गानिस्तान जा रहा था भोपाल से पकड़ाया फराज

MP ATS Arrest 3rd Suspect : एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई समेत अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकी शाकिर मेव को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेनिंग पर अफ्गानिस्तान जाने की तैयारी में था फराज।

2 min read
MP ATS Arrest 3rd Suspect
MP ATS Arrest 3rd Suspect (एमपी एटीएस ने राजस्थान से दबोचा तीसरा संदिग्ध आतंकी Photo Source- Patrika)

MP ATS : मध्य प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड यानी एमपी एटीएस देश विरोधी ताकतों और आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई समेत अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकी शाकिर मेव को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, ये गिरफ्तारी भोपाल से पकड़ाए मोहम्मद फराज और यूपी के देवबंद से पकड़ाए नईम कुरैशी से पूछताछ के आदार पर हुई है। फिलहाल, शाकिर मेव को भोपाल की स्पेशल कोर्ट में पेश कर 20 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ पूछताछ में नया अपडेट सामने आया है कि, फराज जल्द ही कथित आतंकी ट्रेनिंग लेने अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था।

इधर, एमपी एटीएस द्वारा अलवर से गिरफ्तार शाकिर मेव को आतंकी नेटवर्क का 'सेकंड कमांडर' माना जा रहा है। बता दें कि, लगातार तीसरे दिन एमपी एटीएस की ओर से ये तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की गई है।

राजस्थान से रचा जा रहा था बड़ा षड्यंत्र!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथ - साथ एमपी एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर शाकिर मेव को राजस्थान के अलवर जिले के टप्पुकरा थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों की मानें तो गिरफ्तार किया गया शाकिर मेव बहुत शातिर है। आरोपी किसी बड़ी देश विरोधी गतिविधि को अंजाम देने की तैयरी में थे। एटीएस द्वारा पकड़ाया शाकिर आतंकी षड्यंत्र का ब्लूप्रिंट और रूपरेखा तैयार करने का काम संभालता था।

मोहम्मद फराज का है मुख्य सहयोगी, अफगानिस्तान जाने की थी तैयारी

MP ATS Arrest 3rd Suspect (एमपी एटीएस ने राजस्थान से दबोचा तीसरा संदिग्ध आतंकी Photo Source- Patrika)

यह पूरी कार्रवाई हाल ही में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज और नईम कुरैशी से हुई से पूछताछ के बाद की गई है। शाकिर मेव, मोहम्मद फराज का मुख्य सहयोगी बताया जा रहा है। जांच में ये भी सामने आया कि, आरोपी फराज युवाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के बहाने बरगला रहा था। भोपाल में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वो खुद अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। इनपुट ये भी है कि, इसके लिए फराज ने पासपोर्ट तक बनवा लिया था। ताजा अपडेट के अनुसार, ये सभी आरोपी प्रतिबंधित संगठन पीएफआई समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से सीधे संपर्क में थे।

20 जून तक रिमांड पर शाकिर

गिरफ्तारी के बाद एमपी एटीएस की टीम आरोपी शाकिर मेव को लेकर भोपाल पहुंची, जहां उसे विशेष न्यायालय में पेश किया गया। एटीएस ने आतंकी नेटवर्क और उनके भविष्य के प्लान का पर्दाफाश करने के लिए आरोपी के रिमांड की मांग की। इधर, कोर्ट ने भी मामले की गंभीरता को परखते हुए आरोपी शाकिर मेव को 20 जून तक एटीएस की रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल, तीनों आरोपियों से पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने के आसार हैं।

Published on:
15 Jun 2026 09:51 am