भोपाल

MP Budget 2023: शिवराज सरकार का बजट 1 मार्च को, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट

mp budget 2023- 27 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में 1 मार्च को पेश किया जाएगा खास बजट...।

2 min read
Feb 22, 2023
mpbudget.png

भोपाल। केंद्र सरकार के बजट के बाद राज्य सरकारों के भी बजट पेश हो गए। राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बजट पेश कर दिया। अब सभी की निगाह मध्यप्रदेश पर लगी है। क्योंकि चुनावी साल होने के कारण मध्यप्रदेश के लिए यह बजट काफी अहम होने वाला है। इसलिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। शिवराज सरकार का बजट 1 मार्च को पेश होगा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। यह बजट पेपरलैस होगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा और 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान एक मार्च को मध्यप्रदेश सरकार का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी। इसकी अधिसूचना जारी हो गई।

यह भी पढ़ेंः

ऑनलाइन होगी कार्यवाही, पेपरलैस होगा बजट

इस बार विधानसभा बजट की कार्यवाही आनलाइन होगी। इसमें 230 विधायकों को आइपैड दिए जाएंगे। कुछ विधायकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस बजट को पेपरलेस बनाने की कोशिश की जा रही है। वित्त विभाग ने आइपैड के लिए बजट भी स्वीकृत किया है। 50 से 60 हजार कीमत के आइपैड खरीदे जा रहे हैं। यह केवल विधानसभा की कार्यवाही के समय ही विधायकों को दिए जाएंगे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर इन्हें विधानसभा में ही जमा करा लिया जाएगा।

एक नजर

जनता से मांगे थे सुझाव

इधर, चुनावी साल होने के कारण शिवराज सरकार भी इस बार बजट पर फोकस कर रही है। यही कारण है कि जनता और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए थे। यानी इस बार का बजट भी जनता के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने कई विभागों के जरिए आम जनता और विशेषज्ञों से बजट के सिलसिले में सुझाव मांगे थे। यह सुझाव आनलाइन मंगाए गए थे।

Updated on:
22 Feb 2023 04:36 pm
Published on:
22 Feb 2023 04:34 pm