29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट किए गए

27 फरवरी से शुरू होने वाला है विधानसभा का बजट सत्र..। बजट की तैयारी में जुटी है सरकार...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 21 Feb 2023, 5:28 PM IST

girish-1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की मंगलवार को दोपहर में अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तेज घबराहट होने लगी और बीपी लो हो गया। आनन-फानन में उन्हें हेलिकाप्टर के जरिए भोपाल एयरलिफ्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। गौरतलब है कि 27 फरवरी से ही विधानसभा का बजट सत्र (vidhan sabha budget session 2023) शुरू होने है और सरकार बजट की जोरशोर से तैयारी कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मंगलवार को रीवा में थे। वे दो दिन पहले ही बीजेपी की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए रीवा स्थित सिविल लाइन स्थित बंगले में आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत दो दिन से गड़बड़ थी। मंगलवार को दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भोपाल शिफ्ट करने की सलाह दी है।

उनके स्वास्थ्य की खबर जैसे ही राजधानी पहुंची, वैसे ही भोपाल से सरकारी हेलिकाप्टर रीवा रवाना कर दिया गया। दोपहर में सवा तीन बजे हेलिकाप्टर रीवा पहुंचा। गौतम को उनके बंगले से एंबुलेंस के जरिए रीवा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। जहां से उन्हें तत्काल भोपाल के लिए एयरलिफ्ट कर दिया गया। अब आगे का इलाज भोपाल में होगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जैसे ही उनकी तबीयत की जानकारी लगी, तत्काल सरकारी हेलिकाप्टर रीवा भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः

दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने किया परिवारवाद का विरोध, भाजपा बोली- तारीफ-ए-काबिल
गृहमंत्री अमित शाह की नजर मध्यप्रदेश पर, चुनाव से पहले की यह है रणनीति
भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, मुख्यमंत्री से लेकर पीएम मोदी भी दुखी

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग