29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

mp budget 2023-24: सरकार और विपक्ष का अब बजट पर फोकस, सरकार लुभाएगी, विपक्ष घेरेगी

चुनावी साल में खास होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 16 Jan 2023, 4:54 PM IST

budger.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के बजट 2023-24 की तैयारियों में जुटी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस भी जुट गई है। प्रमुख विपक्षी दल सदन से लेकर सड़क तक घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। इस बार के विधानसभा का भी बड़े पैमाने पर घेराव करने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस ने युवा कांग्रेस को इसकी जिम्मेदारी दी है। इसके बाद महिला कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है।

मध्यप्रदेश में बजट सत्र हंगामेदार होने वाला है। कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस को भी तैयार रहने को कहा गया है। उन्हें खास दिशा-निर्देश भी दिए हैं। वहीं कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सीनियर विधायकों को सदन में हमलावर रहने को कहा गया है। इसके लिए विधायकों को विभागवार टास्क भी दिया जा रहा है। इनके तीखे सवालों को लेकर अभी से कमलनाथ की कोर कमेटी और नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह की टीम जुट गई है। जनवरी में ही यह तय कर लिया जाएगा कि किन-किन मुद्दों पर सरकार पर सवाल दागे जाएं और किस तरह से सरकार की घेराबंदी कर दी जाए।

इधर, ऐसी खबर है कि सदन के बाहर युवा कांग्रेस को विधानसभा घेरने की जिम्मेदारी दी जा रही है। युवा कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के साथ ही चयन परीक्षाओं में हुई गड़ड़िोयं को लेकर घेराव करेगी। चुनावी साल होने के कारण युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भी अपना शक्ति प्रदर्शन करना बड़ी चुनौती है।

जनता के सुझाव पर बनेगा बजट

इधर, चुनावी साल होने के कारण शिवराज सरकार भी इस बार बजट पर फोकस कर रही है। यही कारण है कि जनता और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। यानी इस बार का बजट भी जनता के मुताबिक हो, ऐसी तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने कई विभागों के जरिए आम जनता और विशेषज्ञों से बजट के सिलसिले में सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव आनलाइन दिए जा सकते हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने बजट के लिए सुझाव देना भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः

जनता के सुझावों पर तैयार होगा बजट, ऐसे बनेगा बजट 2023-24

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग