भोपाल

मौसम का मिजाज: अगले 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर जैसे बनेंगे हालत

MP cold wave alert: उत्तरी हवाओं ने MP में ठंड बढ़ा दी है। 24 घंटे में तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले 48 घंटों तक शीतलहर जैसे हालात रहने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Dec 06, 2025
MP Weather
MP weather update (फोटो- ANI)

Weather Update: उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली हवा ने राजधानी में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। गुरुवार की तुलना में शहर के न्यूनतम तापमान में करीब 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। तापमान में आई यह अचानक गिरावट लोगों को दिसंबर की शुरुआत में ही जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड का अहसास कराने लगी है।

शीतलहर जैसी बन सकती स्थिति- मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेस सक्रिय हो चुका है। इसके असर से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का दौर और तेज होने की संभावना है। भोपाल में भी अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे शीतलहर (MP cold wave alert) जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी हवाओं का रुख अगले दो से तीन दिनों तक यथास्थिति में रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेशभर में पारा लगातार नीचे जा सकता है।

दिन में भी चली सर्द हवा

बढ़ती ठंड ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही हैं। शहर में शुक्रवार को दिन में तेज धूप रही. हालांकि सर्द हवाओं का असर दिन में भी बरकरार रहा।

Published on:
06 Dec 2025 07:48 am