भोपाल

11 साल में पहली बार पड़ी ऐसी कड़ाके की सर्दी, पचमढ़ी से भी ‘बर्फीला’ ये शहर

MP Cold Wave: प्रदेश में सर्दी अपने चरम तेवर दिखा रही है। इंदौर 11 साल बाद 4.5 डिग्री पर जम गया, भोपाल में भी ठंड का कहर है, जबकि ग्वालियर-चंबल में ठंड गायब है।
less than 1 minute read
Dec 12, 2025
mp cold wave indore weather bhopal gwalior imd forecast
mp cold wave (फोटो- Patrika.com)

MP Cold Wave: प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवर जारी है। न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। इंदौर में तीव्र शीत लहर तो भोपाल में शीत लहर के हालात है। गुरुवार को प्रदेश में इंदौर सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इंदौर देश में नौवां सबसे सर्द रहा। भोपाल में तापमान 6.6 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। उधर, ग्वालियर-चंबल इलाके में 25 साल बाद ऐसा हुआ है कि कड़ाके की ठंड गायब है।

उत्तरी हवा के कारण तेज सर्दी का दौर चल रहा है। 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिन में धूप से थोड़ी राहत है, लेकिन रात में तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार (imd forecast) शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इस कारण दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान में थोड़ा बढ़ सकता है। 16 दिसंबर के बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी।

11 साल में पहली बार हुआ ऐसा

इंदौर में 11 साल बाद दिसंबर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। पहले 2014 में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा था। 36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा से रात के तापमान में गिरावट रही। सुबह दृश्यता 2000 मीटर तक रही। (indore weather)

25 साल बाद बदला रास्ता

सर्दी सीजन के 72 दिन हो चुके हैं. लेकिन ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ाके वाली ठंड अभी तक नहीं आई। वैज्ञानिकों के अनुसार 25 साल बाद सदी का प्राकृतिक ट्रैक बदला है। जिस ठंड से उत्तर-मध्य भारत का यह हिस्सा ठिठुरता था. इस बार वह भोपाल, इंदौर और पूर्वी मप्र में महसूस की जा रही है। (MP Cold Wave)

तापमान कहां कितना

  • इंदौर - 4.5
  • पचमढ़ी - 4.8
  • रतलाम - 5.0
  • शिवपुरी - 6.0
  • भोपाल - 6.6
Updated on:
12 Dec 2025 07:07 am
Published on:
12 Dec 2025 07:07 am