MP Ganeshotsav 2025: मध्यप्रदेश में गणेशोत्सव के दौरान गणपति बप्पा अलग-अलग अद्भुत रूपों में विराजमान हैं। कहीं काली मां के रूप में दर्शन हो रहे हैं तो कहीं श्रीराम और बालाजी के स्वरूप मन मोह रहे हैं।
MP Ganeshotsav 2025:रतलाम में प्रथम पूज्य गौरीनंदन भगवान गणेश के प्रति युवाओं का आस्था अलग-अलग रूपों में नजर आ रही हैं। रत्नपुरी के चौराहे पर गणपति बप्पा अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देते नजर आ रहे हैं। नित्य पांडालों में आरती प्रसादी के बाद मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी हो रहा हैं, जिसमें भक्त भक्तिभाव के साथ शामिल होकर अतिथियों के साथ आरती कर प्रसादी लाभ ले रहे हैं। वहीं, राजधानी भोपाल में मां काली के रूप में विराजमान भगवान गणेश आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
इस बार श्री गौरी पुत्र गणेश उत्सव समिति ने भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित एलआईजी-9 में 17 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। गणपति बप्पा की ये मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां गणपति बप्पा काली के रूप में विराजमान हैं।
दाऊजी धाम के विघ्नहर्ता
शहर के इंद्रलोक नगर मुख्य मार्ग पर दाऊ जी धाम सेवा समिति की ओर से 9वें वर्ष दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा हैं। यहां दस फीट के चतुर्भुज बप्पा की प्रतिमा स्थापित की हैं, एक हाथ चंद्रमा दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रहे हैं।
भगवान केदारनाथ रूप में मंगलमूर्ति
शहर श्रीराम मंदिर मुख्य रोड पर विश्व मंगल गणेश उत्सव समिति की ओर से दसवें वर्ष धूमधाम से 10वें वर्ष उत्सव मनाया जा रहा हैं। यहां भगवान केदारनाथ शिव के प्रतिक के रूप में पुत्र गणेश की 12 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई हैं।
श्रीराम रूप में भगवान गणेश
शहर के धानमंडी चौराहे पर प्रबल ग्रुप की ओर से गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। युवाओं ने यहां 16वें वर्ष में 11 फीट की श्रीराम रूप में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं।
बालाजी रूप में गणपति बप्पा
शहर के कसेरा बाजार स्थित मनसा पूर्ण गणपति बप्पा के सामने सिद्धि विनायक मित्र मंडल पांचवे वर्ष लगातार गणेशोत्सव मना रहा हैं। यहां तिरुपति बालाजी के रूप में सात फीट के भगवान गणेश भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
समिति- सनन भेरू मित्र मंडल
क्षेत्र- जवाहर नगर
रूप- जगन्नाथ रूप
समिति- चिंतामन ग्रुप
क्षेत्र- कोमल नगर
रूप- श्रीनाथ जी कृष्ण रूप
समिति- बालाजी ग्रुप
क्षेत्र- दीपक नगर
रूप- छत्रपति शिवाजी महाराज रूप
समिति- भगवा हिन्द संगठन
क्षेत्र- घास बाजार
रूप- लालबाग का राजा रूप
सरस्वती मां के रूप में गणपति बप्पा