भोपाल

MP Budget 2024: मध्यप्रदेश में 64 हजार पदों पर निकलने वाली है सरकारी भर्ती, यह है अपडेट

Mp Govt Jobs 2024: मध्यप्रदेश में 64 हजार से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है, सरकार ने बजट (mp budget 2024) में भी इसका प्रावधान कर दिया है...।

2 min read
Jul 03, 2024

Mp Govt Jobs 2024: मध्यप्रदेश में 64 हजार से अधिक पदों पर सरकारी भर्ती निकलने वाली है। इनमें से 46 हजार पदों पर भर्ती स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर निकाली जाएगी। पुलिस विभाग में 7500 पदों पर और 11 हजार शिक्षकों के भी पदों पर भर्ती की जाएगी।

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बजट में कई घोषणा की हैं। पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी वृद्धि वाले बजट में 64 हजार से अधिक पदों पर सरकारी भर्ती का ऐलान किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार नए पद सृजित करने का ऐलान किया गया है, वहीं पुलिस विभाग में भी 7500 पदों पर भर्ती निकालने का ऐलान किया गया है। इस भर्ती से मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें

mp budget 2024: बजट में मेडिकल एजुकेशन पर दिखा जोर, इसी साल शुरू होंगे 3 नए कॉलेज, 450 MBBS सीट

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को बजट भाषण में कहा है कि मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार नए पद सृजित किए जाएंगे। इसी साल तीन नए मेडिकल कालेज भी खोलने की बात कही। यह मेडिकल कालेज मंदसौर, नीमच और सिवनी में खोले जाएंगे।

देवड़ा ने प्रदेश में पुलिस कर्मियों के 7500 पदों पर भर्ती का भी ऐलान किया है। इसके अलावा गृह विभाग के लिए 11 हजार 292 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया है, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए आवास की भी सुविधा दी जाएगी।

शिक्षकों की होगी भर्ती (teachers recruitment)

स्कूल शिक्षकों के साथ ही खेल और संगीत के 11 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अभी 268 सरकारी आईटीआई हैं। इस साल 22 और आइटीआई खोले जाने का लक्ष्य है। इनमें 5 हजार 280 सीट बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में सरकारी सेवाओं में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं की फीस कम होगी। इसके लिए नई नीति बनेगी। इस साल मंदसौर, नीमच और सिवनी में सरकारी मेडिकल कालेज खोले जाएंगे।

सरकारी नौकरी (govt job)

62 हजार पदों पर होगी सरकारी भर्ती
46 हजार पद स्वास्थ्य विभाग में निकलेंगे
11 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी
7500 पदों पर पुलिसकर्मियों की भर्ती


यह भी हुए प्रावधान (mp budget 2024)

0-सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद तत्काल भुगतान हो सकेगा।

0- पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं के लिए 4 हजार 421 करोड़ का प्रावधान।

0-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।

0-वन एवं पर्यावरण के लिए 4 हजार 725 करोड़ का प्रावधान।

ये भी पढ़ें

mp budget 2024: मोहन सरकार का पहला बजट पेश, जानें बजट की 5 बड़ी बातें

Also Read
View All

अगली खबर