
Husband Wife Aur Woh Hotel Cases: पति-पत्नी और वो… ये चार शब्द पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में आई दूरियों और उनके कमजोर होते विश्वास को बताते हैं। मध्यप्रदेश में भी बीते कुछ दिनों में ऐसे मामले लगातार सामने आए हैं। इनमें पतियों को पत्नियों ने दूसरी महिलाओं के साथ होटल के कमरों में रंगेहाथ पकड़ा है। ये मामले मीडिया के सुर्खियां बने और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। हाल ही में जबलपुर, रतलाम और रीवा से सामने आए पतियों की बेवफाई के मामले अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में खुद को धार्मिक नेता और केसरिया शक्ति संगठन का प्रमुख बताने वाले विजय दगदी आचार्य को उनकी कथित प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा। विजय दगदी आचार्य पत्नी से छिपकर होटल में महिला मित्र से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पत्नी उनका पीछा करते हुए होटल में पहुंच गई। कमरे का दरवाजा खुला तो पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी भड़क गईं और पति की पिटाई कर दी। पत्नी ने बताया कि विजय ने उससे घर से भगाकर शादी की थी। पत्नी ने पुलिस में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शुक्रवार (2 अक्टूबर 2026) को जबलपुर में गढ़ा थाना इलाके की होटल बैलेंसिंग रॉक में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ा। पत्नी ने दोनों की पिटाई करते हुए हंगामा मचा दिया। जब पत्नी होटल के कमरे में दाखिल हुई तो पति और दूसरी महिला आपत्तिजनक हालत में थे। होटल में पति-पत्नी और वो का हंगामा होने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पत्नी के मुताबिक करीब एक साल से पति का साथ में काम करने वाली महिला से अफेयर चल रहा था, जिसके बारे में उसने पति से पूछा लेकिन हर बार पति ने गुमराह किया। शुक्रवार को पति के मोबाइल पर एक मैसेज आया था, मैसेज में होटल में मिलने की बात लिखी थी, जिससे उसका शक यकीन में बदल गया।
12 जुलाई 2026 के दिन रीवा में नया बस स्टैंड के पास स्थित होटल पंगत में दोपहर के वक्त एक युवती ने होटल के कमरे में अपने पति को एक दूसरी लड़की के साथ पकड़ा। पत्नी होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खुलते ही दूसरी लड़की को देख पत्नी भड़क उठी और पति पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद पत्नी पति व होटल के कमरे में मौजूद लड़की को पकड़कर अपने साथ थाने लेकर पहुंची। तब पत्नी ने बताया था कि करीब एक साल पहले ही उसकी लव मैरिज हुई थी और पति शादी के कुछ महीने बाद ही उसे छोड़कर गांव चला गया था। दो दिन से पति को ट्रेस करने के बाद उसके अफेयर का पता चला।
इसी साल जून के महीने में रीवा जिले में छिजवार रोड स्थित रॉयल इन होटल में सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय को कथित प्रेमिका के साथ उनकी आरक्षक पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा था। पति के होटल में होने की जानकारी मिलने पर जब पत्नी होटल पहुंची थी तब रेंजर पति ने महिला मित्र को कमरे के बाथरूम में छिपा दिया था। लेकिन पत्नी ने उसे बाहर निकालकर हंगामा किया। इसके बाद रेंजर और युवती होटल से निकलकर ट्रक में बैठकर भाग गए थे।