mp lok sabha result Live: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट का दिन है...। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के नतीजे आ रहे हैं...। पत्रिका.कॉम पर देखें Live Update...>
mp lok sabha result Live: देश में आम चुनाव 2024 के फैसले का दिन सुबह से ही एक तरफा रहा। जहां शुरुआती रुझानों में दो-तीन सीटों पर कांग्रेस नजर आई, लेकिन फिर फाइनल रिजल्ट तक कभी आगे नहीं हुई। मध्यप्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्विप करते हुए कांग्रेस का सफाया कर दिया। भाजपा का मिशन 29 सफल रहा कुछ सीटें ऐसी भी हैं जिन पर एमपी ही नहीं देश की निगाह लगी हुई है। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) की गुना, दिग्विजय सिंह (digvijay singh) की राजगढ़, शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) की विदिशा और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ (nakul nath) की सीट छिंदवाड़ा थी।
6.30 Pm
मध्यप्रदेश में भाजपा का मिशन 29 सफल, सभी 29 सीटों पर किया कब्जा। कांग्रेस का सफाया।
5.17 pm
गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए हैं।
5.05 pm
वीरेंद्र कुमार खटीक 4 लाख वोटों से जीते
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार खटीक चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने चार लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। विक्ट्री साइन दिखाते हुए वीरेंद्र खटीक ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जीत की बड़ी वजह बताया है।
4.45 pm
sagar news: सागर में इतिहास की सबसे बड़ी जीत
सागर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने लता वानखेड़े ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। 2019 में भाजपा के राजबहादुर ने रिकार्ड बनाया था। उन्होंने 3 लाख 5 हजार वोट हासिल किए थे। यहां भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े को 784953 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के चंद्रभूषण बुंदेला को 315870 वोट मिले हैं। भाजपा ने कुल 469083 वोट प्राप्त किए हैं।
4.00 pm
दमोह में बीजेपी की रिकार्ड जीत
दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने 35 साल की जीत का रिकार्ड तोड़ दिया। राहुल सिंह लोधी 389900 वोटों से आगे हैं, जबकि पूर्व दमोह सांसद और वर्तमान में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल 3 लाख 53 हजार 411 वोटों से जीते थे। राहुल को अब 678409 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी को 288509 वोट मिले।
3.30 pm
शिवराज को कहा भाई साहब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा को प्रचंड जीत की बधाई दी है। यादव ने एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए ट्वीट कर कहा है कि विदिशा लोकसबा क्षेत्र से अभूतपूर्व विजय प्राप्त करने पर भाई साहब शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी यह शानदार विजय विदिशा में प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त करेगी।
लालवानी बनाएंगे नए कीर्तिमान
मोहन यादव ने इंदौर से भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी के लिए लिखा है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर और मालवा की शान इंदौर से लोकसबा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 9 लाख से अधिक मतों से विजय पताका फहराने वाले शंकरलालवानी को हार्दिक बधाई। पीएम मोदीजी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में इंदौर लोकसभा क्षेत्र निश्चित ही विकास के और नए कीर्तिमान गढ़ेगा।
यादव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दी बधाई
मोहन यादव ने लिखा है कि गुना के दिल में विराजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचंड जीत की बधाई और शुभकामनाएं। यादव ने लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में गुना विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्ष करे, यही शुभेच्छा है।
वीडी को दी शुभाकामनाएं
मोहन यादव ने अगले ट्वीट में वीडी शर्मा को भी बधाई दी है। मोहन यादव ने लिखा है कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में प्रचंड विजय के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को हार्दिक बधाई। शुभकामनाएं. जनसेवा के माध्यम से आपने जनता का अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया है, जो अशंख्य कार्यकर्ताओं को जनसेवा की प्रेरणा देगी।
14.24 pm
एमपी की ये 5 हाईप्रोफाइल सीट
गुना लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 477774 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 821876 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के यादवेंद्र राव देशराज सिंह को 344102 वोट मिले हैं।
राजगढ़ लोकसभा सीट की बात करें तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 74133 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर को 434705 वोट मिले, जबकि दिग्विजय सिंह को 360572 वोट मिले हैं। हालांकि कुछ चरणों की गिनती बाकी है।
विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 631401 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 849510 वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को 218109 वोट मिले हैं।
इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के शंकर लालवानी 1112283 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालवानी को 1160627 वोट मिले हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर नोटा को 201338 वोट मिले हैं।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर नकुलनाथ 80314 सीटों से पिछड़ गए हैं। बंटी विवेक साहू को 427290 वोट मिले हैं, जबकि नकुलनाथ को 346976 वोट मिले हैं।
02.11 PM
देवास में भाजपा में जश्न का माहौल
देवास लोकसभा सीट पर 3 लाख 83 मतों से भाजपा ने बढ़त बना ली। देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी आगे चल रहे हैं। अब यह निर्णायक मतों से आगे हो गए हैं। देवास भाजपा में जश्न का माहौल है।
01.50 pm
धार में सावित्री ठाकुर की जीत तय
भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर की जीत तय है। दोपहर एक बजे तक की स्थिति में भाजपा 1 लाख 65 हजार वोटों से आगे थी।
1.15 pm
भोपाल संसदीय क्षेत्र के आठवें राउंड की मतगणना पूरी
bhopal seat: भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव से 2,30,910 मत से आगे चल रहे हैं।
12.20 pm
खंडवा में भाजपा जीत की ओर
खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 168049 वोट से आगे चल रहे हैं। अब वे निर्णायकबढ़त की ओर है।
01.00 PM
कमलनाथ ने हार स्वीकार की
chhindwara election result: सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा सीट पर पुत्र नकुलनाथ की हार को स्वीकार कर लिया है। कमलनाथ ने कहा है कि अब जो परिणाम है, सो है। वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से रवाना हो गए हैं। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू से पिछड़ते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का असर पड़ रहा है।
12.11 PM
प्रज्ञा ठाकुर बोली- 10 वर्षों के कार्यों को देख जनता ने चुना
भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान आया है। प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा को मिल रुझानों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम तीसरी बार भी सरकार बना रहे हैं। जो रुझान आ रहे हैं वो हमारे पक्ष में है। भाजपा अपने काम और विश्वास को लेकर चलती है। जो भाजपा कहती है वो करती है। 10 वर्षों के कार्य को लेकर जनता ने चुना है।
1201 PM
भाजपा नेता बोले- अभी इंतजार करें
लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद डा. सुमेर सिंह सोलंकी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा है कि यह रुझान शुरुआती है। अभी और इंतजार करना होगा।
11.37 AM
अरुण यादव बोले- ध्वस्त हुआ 400 पार का नारा
भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। अरुण यादव ने कहा है कि अबकी बार 400 पार का नारा ध्वस्त हो गया। देशभर में प्यार और आशीर्वाद इंडी गठबंधन को मिलने वाला है।
11.35 AM
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस
MP Election Commission PC: मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर चल रही मतगणना की ताजा स्थिति बताई। उन्होंने यह भी बताया कि कहां नोटा सबसे कम है और कहां सबसे अधिक है। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ एजेंटों की आपत्ति पर भी उन्होंने जवाब दिया।
11.34 AM
मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी आगे
mandsaur lok sabha election result: मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 84 हजार वोटों से आगे निकल गए हैं। मंदसौर के पीजी कालेज में चल रही काउंटिंग में कुल 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है।
11.18 AM
vidisha lok sabha result: विदिशा में शिवराज सिंह चौहान बढी जीत की ओर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 लाख 88 हजार 350 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे अब निर्णायक बढ़त की ओर हैं। कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा पिछड़ते जा रहे हैं।
10.50 AM
भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 लाख 66 हजार से आगे
guna lok sabha seat से भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया अब 1 लाख 66 हजार 794 वोटों से आगे निकल गए हैं। उन्हें अब तक 280509 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव पीछे हो गए हैं।
10.45 AM
वीडी शर्मा भी 1 लाख 45 हजार से आगे
Khajuraho lok sabha election result: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा ने भी काफी बढ़त बना ली है। छठे राउंड में वे 145750 से आगे हो गए हैं। उन्हें 234084 वोट मिले। जबकि कमलेश कुमार बसपा को 57734 वोट मिले। जबकि मोहम्मद इमरान राजपा को 4682 वोट मिले। यह वही सीट है जिसे कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ा था।
10.41 AM
खंडवा में इवीएम पर उठाए सवाल
खंडवा लोकसभा चुनाव रिजल्ट की बात करें तो वहां से खबर आ रही है कि कांग्रेस के निर्वाचन अभिकर्ता आलोक सिंह रावत ने इवीएम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मतदान के 20 दिनों बाद भी इवेण 99 प्रतिशत तक चार्ज अवस्था में मिली है। उन्हें शंका है कि इवीएम के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई होगी। अभिकर्ता ने खंडवा निर्वाचन अधिकारी को भी अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है।
खंडवा में भाजपा की लीड का आंकड़ा फिर आगे बढ़ गया है। भाजपा से ज्ञानेश्वर पाटिल 24193 वोट से आगे हो गए हैं। भाजपा को 89674 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 65481 वोट मिले।
10.11 AM
Guna lok sabha election result: ज्योतिरादित्य सिंधिया 93 हजार वोटों से आगे
देश की हॉट सीटों में से एक गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के परिणामों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) 93 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। सिंधिया को 161579 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव को 92849 वोट अब तक मिल चुके हैं।
यहां पढ़ें विस्तार से : Election Result 2024: आ गए रूझान…..गुना से बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया 31032 वोटों से आगे
10.00 AM
mp election result 2024: सुबह 10 बजे तक सभी सीटों पर भाजपा आगे
मध्यप्रदेश में 29 सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर बढ़ बना ली है। सुबह 10 बजे की स्थिति में कांग्रेस अपनी एक सीट भी गंवाते हुए नजर आ रही है। जबकि सुबह पहले राउंड की स्थित में चार सीटों पर कांग्रेस आगे थी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि हम एमपी में 10 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
9.51 AM
indore lok sabha election result: इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी को 32083 वोट मिले
इंदौर में चल रही मतगणना में कुल 38770 वोटों की गिनती हो गई है। भाजपा के शंकर लालवानी को 32083 वोट मिले हैं, वहीं नोटा का 4883 वोट मिले है। बसपा के संजय सोलंकी को 735 वोट मिले है।
9.44 AM
Khajuraho lok sabha result: खजुराहो में वीडी शर्मा 30 हजार वोटों से आगे
खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा 30 हजार 595 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 42 हजार 475 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के कमलेश कुमार को 11881 वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन के आरबी प्रजापति को 2646 और राजपा के मोहम्मद इमरान 1045 वोट मिल सके।
9.26 AM
balaghat seoni lok sabha election result: बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट में भाजपा आगे
बालाघाट सिवनी क्षेत्र में भाजपा ने बढ़ बना ली है। भाजपा से भारती पारधी को 20921 मिले हैं। कांग्रेस से सम्राट सिंह सरसवार को 18292 वोट मिले। वहीं बसपा से कंकर मुंजारे को 430 वोट मिले। वहीं गोंगपा से नंदलाल उइके को 1299 मिले, जबकि निर्दलीय भुवन सिंह कोर्राम को शुरुआत में 629 मिले। भाजपा प्रत्याशी-2629 वोटो से आगे। अभी घोषणा होना शेष है।
9.25 AM
shahdol election result: शहडोल में बीजेपी आगे
एमपी की शहडोल सीट पर पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार हिमाद्रि सिंह आगे हो गई हैं और कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह पीछे हो गए हैं। डाक मत पत्रों की गिनती में भी बीजेपी आगे ही रही।
9.18 AM
mp lok sabha election results 2024: मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली चुनौती
मध्यप्रदेश में भाजपा पिछली बार 28 सीटें जीत गई थी और कांग्रेस के खाते में एक मात्र छिंदवाड़ा सीट आई थी। इस बार शुरुआती रुझानों में भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस कुछ सीटों पर भाजपा को चुनौती देती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में 10 सीटें जीतेगी, और वहां भाजपा को करारी हार मिलेगी।
9.13 AM
bhopal lok sabha seat: भोपाल लोकसभा सीट पर आलोक शर्मा आगे
bhopal lok sabha election result: कांग्रेस एमपी में दो सीटों की बढ़त के साथ 4 सीटों पर आगे हो गई है। जबकि भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, भोपाल से खबर है कि भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्वव पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा (Alok Sharma) को 9309 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1462 वोट मिले। आलोक शर्मा 7847 वोट से आगे चल रहे हैं।
9.00 AM
mp election result: एमपी में भाजपा 25, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे
सुबह 9 बजे तक मध्यप्रदेश में भाजपा 25 सीटों पर आगे थी और कांग्रेस 2 सीटों पर।
8.46 AM
रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पहला राउंड पूरा, भाजपा आगे
रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर हो रही मतगणना में शुरुआती रुझान में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया पिछड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा की अनिता नागर सिंह चौहान आगे चल रही हैं।
रतलाम शहर विधानसभा सीट
बीजेपी 5195
कांग्रेस 2442
लगभग 2753 लीड
सैलाना विधानसभा सीट बीजेपी 3850
कांग्रेस 2890
लगभग 970 लीड
जावरा विधानसभा बीजेपी 6968
कांग्रेस 2370
लगभग 4600 की लीड
रतलाम ग्रामीण विधानसभा
बीजेपी 6751
कांग्रेस 2655
लगभग 4096 की लीड
उज्जैन आलोट बीजेपी 6782 कांग्रेस 2083 बीजेपी आगे 4699 से
8.41 AM
गुना लोकसभा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह मतगणना स्थल पर मौजूद।
देश की महत्वपूर्ण सीटों में शामिल एमपी की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह पीछे नजर आ रहे हैं। यादवेंद्र सिंह अपने क्षेत्र में मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। इधर, शिवपुरी में बैलेट पेपर की गिनती हुई पूरी, जिसमें भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 5400 एवं कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह को 3900 वोट मिले।
8.39 AM
झाबुआ में कांतिलाल भूरिया पीछे
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया झाबुआ-रतलाम सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान आगे चल रही है। हालांकि यह शुरुआती रुझान है। अभी इवीएम के रुझान भी आने लगेंगे।
8.31 AM
विदिशा में शिवराज सिंह चौहान आगे
vidisha lok sabha seat: मध्यप्रदेश की हॉ़ट सीटों में शामिल विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) शुरुआती रुझानों में ही आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा पीछे चल रहे हैं।
8.30 AM
शुरुआती रुझान में भाजपा 10 सीटों पर आगे
मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर चल रही काउंटिंग के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है।जबकि कांग्रेस का फिलहाल खाता नहीं खुला है। इनमें खरगोन, विदिशा, रतलाम, सीधी और मंदसौर में भाजपा आगे है।
8.25 AM
एमपी में भाजपा 5 सीटों पर आगे
देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश के विभिन्न सीटों से रुझान आना शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश में 5सीटों पर भाजपा आगे नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में 29 सीटों की मतगणना जारी है।
8.25 AM
खरगोन लोकसभा सीट में काउंटिंग शुरू
khargone lok sabha seat: खरगोन लोकसभा सीट के लिए जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज में मतगणना हो रही है। यहां 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। सुबह 7 बजे डाकमत पत्र का स्ट्रांग रूम कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, गणना प्रेक्षक, राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। सबसे कम प्रत्याशी वाली इस सीट पर सबसे पहले रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद की जा रही है। खरगोन में भाजपा के गजेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस के पोरलाल खरते से है।
7.48 AM
कांग्रेस नेता का दावाः एमपी में 10 सीटें जीत रहे हैं
भोपाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी पुरानी जेल स्थित मतगणना स्थल पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 10 सीटें आ रही हैं।
7.47 AM
ग्वालियर के स्ट्रांग रूम खुले, अब मतगणना की बारी
Gwalior lok sabha seat: ग्वालियर लोकसभा सीट की काउंटिंग शुरू हो रही है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान, प्रेक्षकगण एवं प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खुले स्ट्रांग रूम। यहां से भाजपा के भरत सिंह कुशवाह और कांग्रेस के प्रवीण पाठक के बीच मुख्य मुकाबला है।
7.46 AM
खंडवा लोकसभा सीटः भाजपा प्रत्याशी बोले रिकार्ड जीत होगी
khandwa lok sabha seat: खंडवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने मतगणना शुरू होने से पहले रेणुका माता मंदिर में पूजन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार रिकॉर्ड जीत होगी। देश में 400 पर मिलेगी सीटें। आज भगवान हनुमान जी का दिन है, हर तरफ सनातन की जीत और भगवा लहराएगा। खंडवा लोकसभा चुनाव में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल का मुकाबला कांग्रेस के नरेंद्र पटेल से है।
7.45 AM
भोपाल लोकसभा सीटः भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी मंदिर में
bhopal lok sabha seat: भोपाल लोकसभा सीट की काउंटिंग पुरानी जेल में हो रही है। इससे पहले कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव सुबह 6 बजे मैनिट स्थित भगवान शंकर के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद मतगणना स्थल गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने सुबह छोला हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे मतगणना स्थल पहुंचे।
7.40 AM
रतलाम में भारी पुलिस बल तैनात
ratlam lok sabha seat: रतलाम के साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में मतगणना होना है स्ट्रांग रूम भी यही है, कॉलेज के बाहर मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, कॉलेज के अंदर केवल ड्यूटी कर्मचारी, पत्रकारों के वाहन जा सकेंगे, मतगणना कॉलेज के जिस बिल्डिंग में हो रही है, उसके बाहर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा है। मतगणना स्थल सुबह से प्रशासनिक अमला मौजूद है।
7.35 AM
भोपाल में मतगणना स्थल पर सख्ती
भोपाल में मतगणना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। मतगणना स्थल पर पास धारकों को ही भीतर जाने दिया जा रहा है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। मध्यप्रदेश के 52 जिलों में एक साथ 8 बजे काउंटिंग शुरू होगी।
7.30 AM
पूरे प्रदेश में एक साथ 8 बजे काउंटिंग शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि सबसे पहला रिजल्ट भिंड लोकसभा या खरगोन लोकसभा सीट पर आ सकता है। क्योंकि यहां कम राउंड की काउंटिंग होगी। सबसे अंत में खजुराहो लोकसभा सीट का रिजल्ट आएगा। यहां से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।
7.20 AM
प्रदेश के मतगणना स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला तेज। थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना। मतगणना को देखते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर भारी पुलिस बल तैनात। मतगणना स्थल पर पास धारकों को ही जाने दिया जा रहा है।
7.00 AM
चुनाव परिणामों को पत्रिका के तमाम नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है।
मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में हुए। सभी चरणों को मिलाकर कुल 66.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 69.37 फीसदी पुरुष मतदाता और 64.24 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं।
पहले चरण की बात करें तो कुल मतदान 67.75 फीसदी हुआ। इनमें 68.58 फीसदी पुरुष और 66.91 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान छिंदवाड़ा में दर्ज हुआ। यहां 79.83 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 81.23 फीसदी पुरुष और 78.40 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। इसके बाद बालाघाट में 73 फीसदी मतदान, मंडला में 72.84 फीसदी, जबलपुर में 61.00 प्रतिशत, शहडोल में 64.68 और सीधी में 56.50 फीसदी मतदान हुआ।
दूसरे चरण में कुल 58.59 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 61.54 फीसदी पुरुष और 55.37 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद सीट पर रहा। यहां 67.59 फीसदी मतदान हुआ। जबकि टीकमगढ़ में 60.00 फीसदी, दमोह में 56.48 फीसदी, खजुराहो में 56.97 फीसदी, सतना में 61.94 फीसदी और रीवा में 49.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
तीसरे चरण की बात करें तो कुल 66.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इनमें 69.70 फीसदी पुरुष और 63.53 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीसरे चरण में सबसे अधिक मतदान राजगढ़ सीट पर हुआ। यहां 76.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके साथ ही विदिशा में 74.48 प्रतिशत, बैतूल में 73.53 फीसदी, गुना में 72.43 फीसदी मतदान हुआ। इनके अलावा मुरैना में 58.97 फीसदी मतदान। भिंड में 54.93 प्रतिशत मतदान। ग्वालियर में 62.13 फीसदी मतदान। सागर में 65.75 प्रतिशत, भोपाल में 64.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
चौथे और अंतिम चरण में 72.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जिनमें 75.10 फीसदी पुरुष और 68.96 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी चरण में सबसे अधिक वोटिंग खरगोन में दर्ज हुई। यहां 76.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही देवास में 75.48 प्रतिशत, उज्जैन में 73.83 प्रतिशत, मंदसौर में 75.27 प्रतिशत वोटिंग हुई। रतलाम में 72.94 प्रतिशत, धार में 72.76 प्रतिशत, इंदौर में 61.67 फीसदी मतदान हुआ। जबकि खंडवा में 71.52 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।
एमपी लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आप पत्रिका के नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। यह नतीजे पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज, पत्रिका.कॉम/मध्यप्रदेश, सोशल मीडिया साइट एक्स और यूट्यूब पर भी देखे जा सकते हैं।
यहां करें क्लिक
यूट्यूब लाइव : https://www.youtube.com/@PATRIKAMADHYAPRADESH
फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/Patrikamadhyapradesh/
एक्स ( ट्विटर ) : https://x.com/patrika_mp
पत्रिका वेबसाइट : https://www.patrika.com/madhya-pradesh-news