MP Mandi Bhav Today: मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में किसानों की उपज किस भाव में खरीदी जा रही है, पत्रिका.कॉम पर देखें अपडेट्स...।
Madhya Pradesh Mandi Rates-यदि आप मध्यप्रदेश में रहते हैं, आप किसान हैं या व्यापार करते हैं। घर का बजट भी संभालते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में अनाज, दलहन, तिलहन के भाव हर दिन बदल रहे हैं। बाजार जाने से पहले यदि आप ताजा भावों से अपडेट रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। आइए जानते हैं एमपी की मंडियो में आज किस फसल के क्या भाव किसानों को मिले…।
मध्यप्रदेश में मंडी भाव में इस बार तेजी देखी जा रही है। मध्यप्रदेश की मंडियों में गेहूं, मक्का, चना, जौ, मसूर, सोयाबीन, मूंगफली, तिल्ली आदि की आवक लगातार जारी है। किसानों की यह उपज के ताजा भाव पत्रिका.कॉम पर देखें जा सकते हैं…। देखिए मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों के ताजा भाव…।
मंदसौर में मंगलवार को भाव सामान्य दिनों से अधिक देखें गए। क्का 1800-2075, उड़द 5380-6700, सोयाबीन 5900-7601, गेहूं 2350-2800, चना 4930-5700, मसूर 5700-8384, धनिया 10221-11700, लहसुन 3200-17000, मैथी 4821-6511, अलसी 8600-9821, सरसो 6656-7202, तारामीरा 5610-5645, ईसबगोल 7000-12200, प्याज 200-1325, कलौंजी 14999-17890, तुलसी बीज 13761-16722, डालर चना 4920-7500, तिल्ली 5900-1000, मटर 2500-3000, असालिया 5560-6360, मूंगफली 7500-9101, जो 2050-2380, चियाबीज 16000-19500, किनोवा 4500-5551
नीमच मंडी की बात करें तो यहां सोयाबीन, लहसुन, प्याज, गेहूं, चना, मैथी, मक्का, जौ, उड़द, मसूर, रायड़ा, अलसी, धनिया, कलौंजी, चिया, अश्वगंधा, डालर चना सभी औषधीय फसल आदि की आवक प्रतिदिन बनी हुई है। यहां गेहूं का न्यूनतम भाव 2026 रुपए और अधिकतम भाव 3061 है। इसके अलावा मक्का 1687 न्यूनतम भाव और अधिकतम 1990 के भाव में किसानों से खरीदा गया। जौ का भाव 2245 से 2561 के बीच रहा। उड़द 4200 से 8500 रहा। चने की बात करें तो यह 4701 से 5561 के भाव में किसानों से खरीदा गया। मसूर की बात करें तो न्यूनतम भाव 5201 से 8800 का भाव रहा। सोयाबीन का भाव 6450 से 7344 रहा।
बैतूल मंडी में मंगलवार शाम के भाव इस प्रकार रहे। सोयाबीन 5800 से 7514 के भाव में बिका। वहीं चने के भाव 400 से 580 रुपए रहे। मक्के की बात करें तो न्यूनतम भाव 1601 रहे, वहीं 2080 का भाव अधिकतम रहा। इसी मंडी में गेहूं 2175 रुपए न्यूनतम भाव पर खरीदा गया और अधिकतम 2499 के भाव में खरीदा गया। सरसों की बात करें तो न्यूनतम 6 हजार रुपए के भाव में खरीदी गई और अधिकतम 7400 भाव किसानों को मिला। तुअर की दाल का भाव 5300 से 7401 रहा। मसूर का भाव 6350 से 6350 के भाव में किसानों से खरीदी गई।