MP Mandi Bhav today- मध्यप्रदेश की मंडियों में किसानों की उपज के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है...। देखें आज के ताजा भाव...।
Daily Mandi Bhav-मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को भी भाव में तेजी और कहीं उतार-चढ़ाव का दौर देखा गया। एमपी की प्रमुख मंडियों में आवक लगातार जारी है। किसानों की ज्यादातर उपज की खरीदा का काम भी अंतिम दौर में है, इसके बाद मानसून दस्तक दे सकता है, इसलिए उपज को नुकसान भी पहुंच सकता है।
एमपी की सभी कृषि मंडियों में न्यूनतम और अधिकतम भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। राजस्थान क्षेत्र से लगी नीमच मंडी में प्रमुख फसलों और औषधीय जिंसों के भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। औषधीय फसलों में चिया सीड सबसे ऊंचे भाव पर बिका, जबकि गिलोय और बबूल फली अपेक्षाकृत कम दाम पर रही। वहीं अनाज और तिलहन वर्ग में लहसुन की अच्छी मांग बनी रही। इधर, ईद के चलते मध्यप्रदेश की मंडियों में 28 मई को कामकाज बंद रहेगा।
neemuch mandi bhav- नीमच मंडी में मंगलवार को आई औषधीय एवं विशेष फसलों में आंवला छिलका: ₹5,800, नागरमोथा: ₹7,160, पलाश बीज: ₹6,900,गिलोय: ₹3,600, बबूल की फली: ₹2,600 से ₹3,800, ईरानी अकरकरा: ₹3,500 से ₹3,700, चिया सीड (Chia Seeds): ₹18,500 से ₹21,500,चिया सीड ₹21,500 प्रति क्विंटल तक बिका। बबूल की फली ₹2,600 प्रति क्विंटल तक रही। नागरमोथा और पलाश बीज में भी अच्छी मांग देखने को मिली। लहसुन: ₹5,500 से ₹11,000, गेहूं: ₹2,300 से ₹2,750, डालर चना: ₹5,300 से ₹7,800,सोयाबीन: ₹4,100 से ₹4,650.
इसके अलावा लहसुन में अच्छी गुणवत्ता वाले माल के भाव मजबूत रहे। डालर चना में ऊपरी स्तर पर खरीदी देखने को मिली। सोयाबीन के भाव स्थिर रहे, बड़ी तेजी नहीं दिखी। गेहूं में सामान्य व्यापार रहा और भाव सीमित दायरे में बने रहे। किसान व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में लहसुन, चिया सीड और औषधीय फसलों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
mandsaur mandi bhav-मंदसौर कृषि उपज मंडी में भी आज के भाव में उतार-चढ़ाव दिखे। मक्का 1870-2035, उड़द 5000-6599, सोयाबीन 5600-7180, गेहूं 2310-2811, चना 5099-5720, मसूर 6300-7541, धनिया 10700-12700, लहसुन 2900-15800, मैथी 5300-6881, अलसी 8000-9450, सरसो 6900-7350, तारामीरा 5500-5700, ईसबगोल 8000-13000, प्याज 252-1300, कलौंजी 13100-14400, तुलसी बीज 13000-16500, डालर चना 5100-7151, तिल्ली 9100-11700, मटर 2323-3100, असालिया 5325-6460, मूंगफली 7501-9080, जो 2100-2441, चियाबीज 13500-19000, किनोवा 5095-5371
betul mandi bhav- बैतूल मंडी में 26 मई को मक्का सोयाबीन पीला 5900 से 7449 के भाव पर खरीदा गया। चना 4250 से 5801, मक्का 1701 से 2050 के भाव पर खरीदा गया। गेहूं 2201 से 2575 के भाव पर रहा। सरसों के भाव 5001 से 7901 रहे। मूंग 7301 से 7201 के भाव पर रही। मसूर 6200 के भाव पर रही। तुअर 5976 से 7201 के भाव पर रही।
bhopal mandi bhav- राजधानी भोपाल की कृषि उपज मंडी बैरसिया में गेहूं की आवक अच्छी रही। यहां आज का न्यूनतम भाव 2115 रुपए प्रति क्विंटल था, वहीं अधिकतम 2705 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहा। इसके साथ ही सोयाबीन के भाव 5810 से 7400 के भाव पर खरीदी गई। बंगाल चने के भाव 4985 रुपए प्रति क्विंटल रहे। अधिकतम भाव 5880 रहे। लहसुन के भाव 1000 रुपए प्रति क्विंट रहे, जबकि यह 14800 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम भाव रहे। यानी अच्छी क्वालिटी का लहसून के अच्छे दाम किसानों को मिलेंगे। सरसों 6400 से 6495 रुपए प्रति क्विंटल रही।
sehore mandi bhav- दुनियाभर में फेमस हो चुके सीहोर के शरबती गेहूं के भाव में तेजी का दौर है। सीहोर मंडी में शरबती गेहूं 2870 से 4642 के भाव में खरीदा गया। गेहूं लोकवन का भाव 2480 से 2709 के भाव पर खरीदा गया। गेहूं मालवराज का भाव 2300 से 2495 रहा। गेहूं मील का भाव 2200 से 2500 रहा। चना लाल 5400 से 5826 रहा।