भोपाल

MP मंडी भाव: 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी, देखें आज के ताजा भाव

MP Mandi Bhav Today: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख मुख्यमंत्री ने बढ़ा दी है...। देखें आज के ताजा भाव...।

2 min read
May 20, 2026

mp mandi bhav- देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदने वाले राज्य की मंडियों में लगातार गेहूं समेत दाल-दलहन की खरीदी चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने एमपी की मंडियों में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। 23 मई अंतिम तारीख को आगे बढ़ाते हुए 28 मई तक दी गई है। प्रदेश में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।

सीएम मोहन यादव ने यह ऐलान बुधवार को किया है। इसके बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। क्योंकि मंडियों में कई किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं बुधवार को मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में उपज के क्या भाव रहे।

ये भी पढ़ें

MP की बड़ी मंडियों के ताजा भाव जारी, खरीदारी से पहले जरूर देखें गेहूं-चना-सरसों के रेट

नीमच में लहसून के दाम में आई तेजी

नीमच कृषि उपज मंडी में बुधवार 20 मई को उपज में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। यह मंडी में लहसुन और पोस्ता दाना (खसखस) के दामों ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं, वहीं गेहूं और मक्का के भावों में स्थिरता देखी गई।

नीमच मंडी में खसखस का न्यूनतम दाम 51 हजार रुपए और अधिकतम दाम 1 लाख 52 हजार 500 रुपए रहा। अश्वगंधा 14 हजार से 26 हजार 800 में खरीदी गई। लहसून का न्यूनतम भाव 2,400 से 20 हजार 500 तक बिका। औसत भाव 15 हजार 100 रुपए तक पहुंच गया। इसके अलावा सरसों की बात करें तो यह 7371 रुपए से 8,000 के भाव में बिकी। मेथी 6376 से 7539 तक में मंडी में खरीदी गई। इसके अलावा सोयाबीन 5800 से 7425 के भाव में खरीदी गई। चना 5250 से 5776 के भाव में खरीदी गई। गेहूं की बात करें तो न्यूनतम भाव 2356 के भाव में खरीदा गया, वहीं अधिकतम भाव 3035 के भाव में रहा। मक्का 1852 से 2001 के भाव पर रहा।

बाजार का रुख: क्या रहा ऊंचा और क्या रहा नीचा?

मंडी विशेषज्ञों के अनुसार फसलों के दामों में यह उतार-चढ़ाव उनकी गुणवत्ता, नमी और मंडी में होने वाली आवक के आधार पर देखा जा रहा है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उपज को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सफाई करके ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें सही और बेहतर दाम मिल सके।

मंदसौर मंडी भाव

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में मंदसौर की मंडी भी है, जहां बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने आते हैं। मंदसौर मंडी में बुधवार को आंशिक उतार-चढ़ाव देखा गया। मक्का 1861-2100, उड़द 5700-6500, सोयाबीन 5750-7520, गेहूं 2350-2780, चना 4501-5892, मसूर 4200-7984, धनिया 9199-12100, लहसुन 3100-16500, मैथी 4852-6600, अलसी 8800-9800, सरसो 6400-7353, तारामीरा 5641-5653, ईसबगोल 6681-8301, प्याज 131-1287, कलौंजी 14301-17788, तुलसी बीज 11400-16500, डालर चना 5701-7611, तिल्ली 7900-10000, मटर 1900-2875, असालिया 5852-6125, मूंगफली 7551-9150, जो 2050-2371, चियाबीज 16500-19400, किनोवा 4800-9000

बैतूल मंडी भाव

बैतूल मंडी में बुधवार को भावों में तेजी देखी गई। सोयाबीन पीला की अच्छी आवक हुई। यहां न्यूनतम भाव 6050 रहा, जबकि अधिकतम भाव 7700 रहा। चने का भाव 4712 से 5850 रहा। मक्के की बात करें तो 1600 न्यूनतम भाव रहा वहीं 2071 अधिकतम भाव रहा। गेहू इस मंडी में 2230 से 2486 के भाव में खरीदा गया। तुअर 4975 से 7781 तक खरीदी गई। जबकि मूंग के भाव 7501 से 7651 तक रहे।

ये भी पढ़ें

‘मैं कहीं भी हेलीकॉप्टर उतार सकता हूं…’ उज्जैन में अचानक पहुंचे CM मोहन यादव, मचा हड़कंप
Published on:
20 May 2026 08:10 pm
Also Read
View All