Madhya Pradesh Mandi Rates- इंदौर, भोपाल, मंदसौर, नीमच, बैतूल, धामनोद, खरगोन, खंडवा सहित मध्यप्रदेश की अनेक मंडियों में उतार-चढ़ाव देखा गया। देखें ताजा भाव...।
MP Mandi Bhav- मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में उपज के दैनिक भाव और आवक की अपडेट जानकारी आई है। बुधवार को इंदौर, भोपाल, मंदसौर, नीमच, बैतूल, धामनोद, खरगोन सहित अनेक मंडियों में उतार-चढ़ाव देखा गया। गेहूं खरीदी के लिए 28 मई तक का समय दिया गया है। गुरुवार को इसका अंतिम दिन है। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आज के ताजा भाव।
Indore Mandi Bhav- इंदौर में संयोगितागंज क्षेत्र में कृषि उपज मंडी है। मध्यप्रदेश के व्यापारिक क्षेत्र की इस मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने आते हैं। यहां डॉलर चलना 6230 से 9430 के भाव पर रहा। गेहूं 2200 से 3285 तक खरीदा गया। सरसों 5500 से 6820 के भाव पर रहा। चना 5155 से 6895 के भाव पर रहा। सोयाबीन की बात करें तो यह 4000 से 7290 के भाव पर रहा। यहां मिर्ची का भाव 5910 से 15520 रुपए प्रति क्विंटल रहा। उड़द 7230 से 7230 के भाव पर खरीदी गई। तिल्ली 7790 से 8045 के भाव पर खरीदी गई। मेथीदाना 5155 के भाव पर खरीदा गया। मूंग 4444 से 7400 के भाव पर रहा। मक्का 1600 से 1850 के भाव पर बिका। राजमा 8005 के भाव पर खरीदा गया। तुअर की बात करें तो यह 6280 के भाव पर रहा।
Bhopal Mandi Bhav-राजधानी भोपाल की मंडी में गेहूं 2276 से 2530 के बीच खरीदा गया। बैरसिया मंडी में सोयाबीन 3000 से 7290 के बीच खरीदा गया। बंगाल चना 4650 से 5775 के बीच रहा। लहसुन 500 रुपए से 18700 के बीच रहा।
Mandsaur mandi bhav-मंदसौर की मंडी में आज के भाव इस प्रकार रहे। मक्का 1851-2041, उड़द 5200-6700, सोयाबीन 5500-7100, गेहूं 2305-2842, चना 5000-5733, मसूर 6225-7955, धनिया 8800-12500, लहसुन 2950-15900, मैथी 5200-7076, अलसी 8100-9425, सरसो 6300-7230, तारामीरा 5400-5749, ईसबगोल 9700-13111, प्याज 301-1373, कलौंजी 14821-16150, तुलसी बीज 12400-17300, डालर चना 4540-7140, तिल्ली 9100-11400, मटर 2000-3152, असालिया 5300-6500, मूंगफली 7000-9000, जो 2300-2420, चियाबीज 15000-19000, किनोवा 4800-9500.
neemuch mandi bhav- नीमच मंडी में औषधीय एवं विशेष फसलों में आंवला छिलका: ₹5,800, नागरमोथा: ₹7,160, पलाश बीज: ₹6,900,गिलोय: ₹3,600, बबूल की फली: ₹2,600 से ₹3,800, ईरानी अकरकरा: ₹3,500 से ₹3,700, चिया सीड (Chia Seeds): ₹18,500 से ₹21,500 के भाव पर बना हुआ है। जबकि लहसुन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है।
khargone mandir bhav- निमाड़ क्षेत्र की महत्वपूर्ण मंडियों में से एक खरगोन कृषि उपज मंडी में बुधवार को कपास के न्यूनतम भाव 8000 से 8835 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदे गए। गेहूं 2008 से 2601 के बीच रहा। चना 5000 से 7291 के भाव पर रहा। मक्का 1840 से 2041 के भाव पर रहा। तुअर की बात करें तो 5650 से 6650 के भाव पर खरीदी गई। चना 6340 से 8555 के भाव पर खरीदा गया। मूंग यहां 6501 से 7358 के भाव पर खरीदी गई।
dhamnod mandi bhav- धामनोद मंडी की बात करें तो यह भी निमाड़ क्षेत्र की महत्वपूर्ण मंडी है। यहां कपास का न्यूनतम भाव 7950 से 8425 रहा। जबकि गेहूं का भाव 2250 से 2478 रहा। मक्का 1879 से 2071 के बीच रहा। सोयाबीन 6710 से 7150 के भाव में खरीदा गया।
betul mandir bhav- महाराष्ट्र बार्डर के करीब बैतूल कृषि उपज मंडी में आज सोयाबीन के भाव 5400 से 7400 के बीच रहे। चने के भाव 4500 से 5730 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मक्का 1701 से 2060 रहा। गेहूं के भाव 2200 से 2525 रहे। सरसों यहां 5601 से 7700 के भाव पर रही। मूंग 6500 से 7101 के भाव पर रही।