भोपाल

PM मोदी की अपील का असर! हाईकोर्ट जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, मंत्री स्कूटी पर निकले

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर दिखने लगा है। हाईकोर्ट के जज डीडी बंसल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) भी ईंधन बचाने का संदेश देते नजर आए।
2 min read
May 12, 2026
PM Modi Fuel Saving Appeal
पीएम मोदी की अपील का मध्यप्रदेश में दिखा असर। (फोटो पत्रिका)

Fuel Saving Campaign India: पीएम नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने की अपील का मध्यप्रदेश में भी असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मंत्रालय जाते नजर आए। जबलपुर हाईकोर्ट के जज मंगलवार को अपनी लग्जरी कार को घर पर ही छोड़कर साइकिल से कोर्ट पहुंच गए। एक हाईकोर्ट जज के साइकिल से कोर्ट जाने से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। इधर, राजधानी भोपाल में निगम मंडल के अध्यक्षों के कार्यभार ग्रहण करने का सिलसिला चल रहा है। एक विभाग के अध्यक्ष इ-रिक्शा से कार्यभार ग्रहण करने पहुंच गए। उन्होंने भी फ्यूल बचाने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी (pm narendra modi) की अपील का असर दिखने लगा है। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल मंगलवार को साइकिल से कोर्ट जाते हुए नजर आए। उनके इस तरह कोर्ट जाते हुए देख लोग भी हैरान थे। जब मीडिया ने उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि यह गलत सोच है कि जबलपुर हाईकोर्ट के जज साइकिल से कोर्ट नहीं जा सकते। बंसल ने कहा कि जहां तक हो सके सभी को साइकिल चलाकर फ्यूल की बचत करना चाहिए। यह पर्यावरण के साथ ही देशहित से भी जुड़ा विषय है। जस्टिस बंसल ने कहा कि वे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से प्रेरित होकर साइकिल चला रहे हैं। इस बीच कुछ कर्मचारी भी साइकिल से जाते हुए नजर आए।

ईंधन बचाते नजर आए ऊर्जा मंत्री

इधर, भोपाल में ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मंगलवार को ईंधन बचाते नजर आए। वे इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर मंत्रालय पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि पीएम की अपील का स्वागत करता हूं और मैं पालन कर रहा हूं। सभी से अपील करूंगा कि वे भी पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करेंगे। इससे विदेश पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

इ-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे सत्येंद्र भूषण

मध्यप्रदेश में इन दिनों निगम मंडलों की नियुक्तियों और पदभार ग्रहण करने का दौर चल रहा है। इसी सिलसिले में सत्येंद्र भूषण सिंह इ-रिक्शा में पदभार ग्रहण करने पहुंचे। सत्येंद्र भूषण सिंह अवधपुरी स्थित अपने घर से इ-रिक्शा से कार्यभार ग्रहण करने के लिए रवाना हुए। उनके पीछे-पीछे समर्थक कार और बाइक से चल रहे थे। गौरतलब है कि सत्येंद्र भूषण सिंह को हाल ही में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी दिखे इ-रिक्शा में

इधर, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने भी पदभार ग्रहण किया। वे भी अपने तीन साथियों के साथ इ-रिक्शा से बीजेपी दफ्तर पहुंचे। हालांकि इनके पीछे-पीछे कई लोग कारों में और बाइक पर भी चल रहे थे।

Updated on:
12 May 2026 06:59 pm
Published on:
12 May 2026 06:54 pm