
Kailash Makwana extension: मध्य प्रदेश के नए डीजीपी (MP New DGP) के चयन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को 3 से 6 माह सेवा विस्तार मिलने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार इस पर सहमत हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने इससे जुड़ा प्रस्ताव अपॉइंटमेंट ऑफ कैबिनेट कमेटी (एसीसी) को भेज दिया है। जब तक सेवा विस्तार के आदेश जारी नहीं हो जाते, तब तक कई पेंच है। इससे मामला उलझ भी सकता है।
मकवाना को सेवा वृद्धि मिलने से नए डीजीपी के दावेदारों का गणित बदल जाएगा। पैनल में शामिल होने के लिए अधिकारी की शेष सेवा अवधि कम से अभी दौड़ में शामिल डीजी जेल वरुण कपूर अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मकवाना का कार्यकाल बढ़ने पर कपूर डीजीपी की रेस से बाहर हो जाएंगे और पैनल में चौथे आइपीएस अफसर पंकज श्रीवास्तव शीर्ष तीन में आ जाएंगे। इसके बाद प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के साथ-साथ मुख्य मुकाबला उपेंद्र जैन और पंकज श्रीवास्तव के बीच सिमट कम छह माह होना जरूरी है। जाएगा।
2 दिसंबर 2024 को मकवाना ने पदभार संभाला। सेवानिवृत्ति तिथि 2 दिसंबर 2026 मान पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को नोटशीट भेजी। इसे विभाग ने तकनीकी रूप से अनुचित माना था। अब 2 दिन के बजाय 3 से 6 माह विस्तार की तैयारी है। माना जा रहा है, मप्र में भी छत्तीसगढ़ का पैटर्न दोहराया जा सकता है। वहां तत्कालीन डीजीपी अशोक जुनेजा को अगस्त 2024 के बाद 6 माह का विस्तार दिया। बाद में अरुण देव गौतम को कमान सौंपी।
गृह विभाग का कहना है कि नए डीजीपी का कार्यकाल 1 दिसंबर से अगले दो साल के लिए होता है। ऐसी स्थिति में नियुक्त होने वाले अफसर भले ही दो या चार दिन बाद पदभार संभालें, लेकिन आदेश 1 दिसंबर से ही मान्य होगा। ऐसे में डीजीपी मकवाना के रिटायरमेंट की तारीख 30 नवंबर ही मानी जाएगी।