भोपाल

भोपाल के सूरज नगर में खाटू श्याम और नर्वदेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

mp news: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े हजारों श्रद्धालु, आचार्य रोहित पांडे और आचार्य अखिलेश सांवरिया के सान्निध्य में कार्यक्रम में आयोजित हुआ।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
bhopal suraj nagar khatu shyam narvdeshwar mahadev pran pratishtha ceremony

mp news: मध्यप्रदेश के भोपाल के सूरज नगर के पनघट परिसर में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर और नर्वदेश्वर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा का महोत्सव शुक्रवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। आचार्य रोहित पांडे और आचार्य अखिलेश सांवरिया के सान्निध्य में कार्यक्रम में आयोजित हुआ। आयोजन के दौरान हवन, पूजन और महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर मालती राय सहित कई लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव को लगी शगुन की हल्दी की धप्पी, वीडी शर्मा भी नहीं बच पाए

श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का आनंद

आयोजन समिति के सदस्य गोविंद ने बताया कि शुक्रवार को अनुष्ठान की पूर्णता के बाद लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए और भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं का कहना था कि इस नवनिर्मित मंदिर से स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है। आयोजन के दौरान सुरक्षा और सेवा के पुख्ता इंतजाम रहे, जिससे दर्शनार्थियों को कोई असुविधा नहीं हुई। पूरा परिसर "जय श्री श्याम" के जयकारों से गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें

टैटू से खुली बक्से में मिले महिला के शव की गुत्थी, प्रेमी निकला हत्यारा

Published on:
13 Feb 2026 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर