भोपाल

एमपी में इस डैम पर बनेगा करोड़ों का ‘ब्रिज’, एक सप्ताह में शुरू होगा काम

MP News: केरवा डैम का नया फुटब्रिज (स्लैब) 5 करोड़ रुपए में बारिश से पहले बनेगा। एक सप्ताह में काम की शुरुआत कर दी जाएगी।
2 min read
Nov 14, 2025
Kerava Dam
Kerwa Dam bridge will be built (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:भोपाल के केरवा डैम का नया फुटब्रिज (स्लैब) 5 करोड़ रुपए में बारिश से पहले बनेगा। एक सप्ताह में काम की शुरुआत कर दी जाएगी। गुरुवार को विभाग के अधिकारी क्षतिग्रस्त हिस्से का फिर निरीक्षण करने पहुंचे। 11 नवंबर को फुटब्रिज का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था। जलसंसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने क्षतिग्रस्त ब्रिज का निरीक्षण कर निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। डैम में कुल 8 ऑटोमैटिक टिलटिंग गेट लगे हैं।

5 महीने में काम पूरा होगा काम

यह साल 1975 से बनना शुरू हुआ था और 1980 में पूरा बन गया था। भोपाल के भदभदा डैम के बाद केरवा डैम बना था। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने फुट ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए हैं। सुधार कार्य का प्राक्कलन 1 सप्ताह में तैयार होगा और अगले 5 महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। सुधार में करीब 5 करोड़ रुपए लागत आएगी। कार्य की हर दिन समीक्षा होगी।

पर्यटकों के आवागमन पर लगी रोक

सिंचाई विभाग ने केरवा डैम के आसपास पर्यटकों के मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। गांव वालों को भी ब्रिज के ऊपर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि केरवा डैम का ब्रिज उनकी आवाजाही का प्रमुख साधन था। इसे बंद कर देने से काफी लंबा चक्कर लगाकर उन्हें गांव तक पहुंचाना पड़ रहा है। केरवा डैम के पास ही पर्यटन विभाग का रिजोर्ट भी मौजूद है, जहां प्रतिदिन बड़ी संया में पर्यटक पहुंचकर पानी के आसपास सेल्फी लेने के लिए जाया करते हैं।

केरवा डैम की प्रभारी इंजीनियर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा 11 नवंबर सुबह 8:30 बजे गेट नंबर 8 के ऊपर बने ब्रिज पर हुआ है। सुबह के समय आसपास के गांव वाले हादसे से पहले निकल चुके थे। थोड़ी ही देर में तेज आवाज के साथ मलबा और धूल नजर आई। मौके पर जाकर मुआयना जिसके बाद सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट कमिश्नर सहित अधिकारियों को सूचना भेजी गई। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया।

Updated on:
15 Nov 2025 09:23 am
Published on:
14 Nov 2025 09:07 am