भोपाल

सीएम मोहन यादव ने फिल्म बनाने का दिया न्योता, देंगे सब्सिडी

MP News: कलश यात्रा में लोगों को सबोंधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा- ये सभी सैनिक अहीर (यादव) समाज से थे। उनके इस पराक्रम और शौर्य पर यदि कोई फिल्म बनाई जा रही है, तो राज्य सरकार फिल्म निर्माता को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है।

less than 1 minute read
Sep 27, 2025
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News: रेजांग-ला के युद्ध में भारतीय सेना के 120 सैनिकों ने करीब 3 हजार चीनी सैनिकों को मार गिराया। वीर सैनिकों को नमन करते हुए शुक्रवार को सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने अटल पथ पर रेजांग-ला रेजांग-ला पवित्र रज कलश का पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सैनिकों ने रेजांग-ला युद्ध में जीत हासिल कर दुश्मनों से रक्षा की। सैनिकों का शौर्य भारी पड़ा। पराक्रमी सेना पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव ने मात्र 19 साल की उम्र में दर्जनों गोलियां लगने के बाद भी टाइगर हिल्स की लड़ाई में पाकिस्तानी घुसपैठियों के छक्के छुड़ाए थे। उनकी वीरता अप्रतिम थी। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, महेंद्र सिंह यादव, यात्रा प्रभारी शेर सिंह यादव सहित कई मौजूद रहे।

फिल्म बनाने के लिए सरकार ने दिया न्योता

कलश यात्रा में लोगों को सबोंधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा- ये सभी सैनिक अहीर (यादव) समाज से थे। उनके इस पराक्रम और शौर्य पर यदि कोई फिल्म बनाई जा रही है, तो राज्य सरकार फिल्म निर्माता को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है। एवरेस्ट फतह करने वाले संतोष यादव और महिला लोको पायलट सुलेखा यादव जैसी अनेक हस्तियों ने भी यादव समाज का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमारे लिए यह यात्रा गौरव का विषय है। इस कलश यात्रा का उद्देश्य भारतीय समाज को एकजुट करना और युवाओं में शहीदों के शौर्य के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। यह समाज को ऊपर उठाने की यात्रा है।

Published on:
27 Sept 2025 09:49 am