भोपाल

भोपाल में पुलिसकर्मियों से उलझा ई-रिक्शा चालक, विवाद के बीच पत्नी ने खाई चूहामार दवा

mp news: सिग्नल जंप करने पर रोका तो बढ़ा विवाद, करीब 15 मिनट तक होता रहा हंगामा, पति और पुलिसकर्मियों के बीच हो रहे विवाद के बीच पत्नी ने खाई चूहामार दवा।

2 min read
Feb 26, 2026
e rickshaw driver dispute wife consumes poison after traffic stop

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लाल परेड ग्राउंड के सामने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ई-रिक्शा चालक और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि चालक ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम के अंदर करीब 15 मिनट तक हंगामा किया। चालक का आरोप है कि चालानी कार्रवाई से परेशान होकर उसकी पत्नी ने चूहामार दवा खा ली।

ये भी पढ़ें

भीड़ से पिट रहे क्लीनर को बचाने पहुंचे टीआई से अभद्रता, पकड़ी कॉलर

सिग्नल तोड़ने के आरोप में रोका तो हुआ विवाद

बरखेड़ी निवासी नवल कुशवाहा उर्फ राहुल अपनी पत्नी पूजा के साथ भोपाल स्टेशन से न्यू मार्केट की ओर जा रहा था। लाल परेड तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे सिग्नल तोड़ने के आरोप में रोक लिया। पुलिस ने उससे वाहन के दस्तावेज मांगे। चालक का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाने और चालान काटने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया।

तनाव में पत्नी ने उठाया कदम

नवल का कहना है कि पुलिस कार्रवाई से वह घबरा गया था। इसी तनाव के बीच उसकी पत्नी पूजा ने कथित रूप से चूहामार दवा खा ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। महिला की हालत बिगड़ती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सड़क पर खड़ा कर दिया ई-रिक्शा

विवाद के दौरान नवल ने अपना ई-रिक्शा सड़क के बीच खड़ा कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। उसने वहां खड़ी पुलिस की बाइकों को भी पलट दिया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। बाद में वह पत्नी को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गया और वहां भी हंगामा किया। मौजूद पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद वह पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। महिला को 1250 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पत्नी को लेकर आया, फिर किया विवाद

ट्रैफिक एसीपी अजय बाजपेयी ने बताया कि चालक ने पहले रेड लाइट जंप की थी और पुलिस कार्रवाई के दौरान विवाद किया। चालान की प्रक्रिया के बाद उसे जाने दिया गया था। करीब एक घंटे बाद वह पत्नी को लेकर फिर मौके पर आया और विवाद करने लगा। वह पहले से ही महिला को कुछ खिलाया था। इसलिए महिला की तबीयत बिगड़ी। महिला का इलाज 1250 अस्पताल में जारी है वह खतरे बाहर है। वहीं पूरे मामले में मौके पर मौजूद पुलिस वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

छाती पीट-पीटकर रोने वाली पत्नी ही निकली कातिल

Published on:
26 Feb 2026 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर