भोपाल

एमपी के 7 जिलों के कलेक्टरों को दिल्ली से लगी फटकार, मिला टारगेट..

mp news: भोपाल, इंदौर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, भिंड, गुना जिले के कलेक्टर्स को धीमी प्रोग्रेस रिपोर्ट मिलने पर फटकार लगी...।

less than 1 minute read
Nov 16, 2025
भोपाल-इंदौर समेत 7 जिलों के कलेक्टरों को लगी फटकार

mp news: मध्यप्रदेश में चल रहे एसआईआर (Special Intensive Revision) के काम की धीमी प्रोग्रेस पर 7 जिलों के कलेक्टर को फटकार लगी है। रविवार को दिल्ली से चुनाव आयोग की मध्यप्रदेश की प्रभारी और डायरेक्टर शुभ्रा सक्सेना और सचिव विनोद कुमार ने वर्चुअल बैठक की जिसमें प्रदेश के जिलों के कलेक्टर शामिल हुए। इस बैठक के दौरान भोपाल समेत 7 जिलों की प्रोग्रेस धीमी होने के कारण इन जिलों के कलेक्टर को जमकर फटकार लगी है और टारगेट दिया गया है कि डिजिटाइजेशन का काम समय पर पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘रिश्वतखोर’ से रिश्वत की मांग, ‘लोकायुक्त अधिकारी’ ने केस रफा-दफा करने मांगे 50000 रूपये

भोपाल सहित इन जिलों के कलेक्टर्स को लगी फटकार

बताया गया है कि एसआईआर की प्रोग्रेस को लेकर हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में सबसे पहले शहडोल जिले की कमजोर परफॉर्मेंस के चलते कलेक्टर केदार सिंह को फटकार लगी। इसके बाद भोपाल, इंदौर, गुना, भिंड, उमरिया और अनूपपुर जिलों के कलेक्टरों को भी धीमी प्रोग्रेस रिपोर्ट के कारण चुनाव आयोग की मध्यप्रदेश प्रभारी और डायरेक्टर शुभ्रा सक्सेना व सचिव विनोद कुमार की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

डिजिटाइजेशन का काम समय पर पूरा करने का टारगेट

आयोग की ओर से अधिकारियों ने इन जिलों के कलेक्टरों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जाहिर की गई और साफ साफ कहा गया है कि ट्राइबल और अर्बन के नाम पर काम टाले जा रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। अधिकारियों ने कलेक्टरों से कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डिजिटाइजेशन का निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए। जो भी अभी ये कह रहे हैं कि ट्राइबल एरिया होने के कारण दिक्कत आ रही है या फिर और किसी कारण से काम प्रभावित हो रहा है वो ध्यान रखें कि टाइम लिमिट क्या है और उसी टाइम लिमिट में काम पूरा करना है।

ये भी पढ़ें

एमपी में 600 करोड़ का निवेश करेंगी 11 बड़ी कंपनियां, ये शहर बन रहा नया औद्योगिक क्षेत्र..

Published on:
16 Nov 2025 06:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर