भोपाल

रेल सप्ताह समारोह, भोपाल मंडल को मिले 5 दक्षता शील्ड और 14 रेल सेवा पुरस्कार

mp news: पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
west central railway rail week function 2025 bhopal division awards

mp news: पश्चिम मध्य रेलवे के 70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश के जबलपुर के मदनमहल स्थित उत्सव सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। इस समारोह में वर्ष 2025 के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार और दक्षता शील्ड प्रदान की गईं। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें

महाकाल मंदिर में फिर झड़प, पुणे की महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद

भोपाल मंडल का दबदबा

भोपाल मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि मंडल के 03 अधिकारियों को उनकी प्रशासनिक दक्षता और सुरक्षित रेल संचालन में तकनीकी कुशलता के लिए 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान

अराजपत्रित श्रेणी में भोपाल मंडल के 11 कर्मचारियों को उनके अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। ये कर्मचारी विभिन्न विभागों से जुड़े हैं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

इन क्षेत्रों में मिलीं 05 दक्षता शील्ड

  • सिग्नल एवं दूर संचार
  • इंटर डिविजनल टिकट चेकिंग
  • स्क्रैप मैनेजमेंट
  • जन सम्पर्क (PR)
  • निर्माण दक्षता

ये भी पढ़ें

एमपी में बड़ा हादसा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता झुलसे, देखें वीडियो

Published on:
06 Feb 2026 10:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर