भोपाल

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विवाद

mp news: फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ यादव समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
yadav ji ki love story film vivad bhopal yadav samaj protest

mp news: फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को अपनी सांस्कृतिक विरासत और अस्मिता को लेकर यादव समाज ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और फिल्म का नाम बदलने की मांग की। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माता-निर्देशक ने संज्ञान नहीं लिया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, कलेक्टर ने बनाई 8 टीमें

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध

ज्ञापन सौंपते समय समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने फिल्म निर्माता संदीप तोमर और निर्देशक अंकित भड़ाना पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यादव शब्द का प्रयोग केवल व्यावसायिक लाभ और सस्ता विवाद पैदा करने के लिए किया गया है। यह फिल्म समाज की छवि धूमिल करने और युवाओं-महिलाओं के प्रति गलत धारणा बनाने की कोशिश है।

'सेंसर बोर्ड कार्रवाई करे वरना कोर्ट जाएंगे'

प्रदर्शनकारियों ने हालिया फिल्म घूसखोर पंडत का हवाला देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जातियों को निशाना बनाना एक खतरनाक चलन बन गया है। समाज ने कहा कि यदि प्रशासन और सेंसर बोर्ड कार्रवाई नहीं करता है, तो वे सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करने और कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें

बेटे की शादी की रस्म कर रही मां की थमी सांसें, बीपी की दवा लेना भूल गई थीं

Updated on:
27 Feb 2026 09:04 pm
Published on:
27 Feb 2026 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर