भोपाल

MP Police Bharti 2025 : पुलिस विभाग में बंपर नौकरी, इच्छुक उम्मीदवार आज ही करें अप्लाई

MP Police Bharti 2025 : पुलिस विभाग में नौकरी के इच्छुक युवा उम्मीदवार आज ही ऑनलाइन अप्लाई कर दें, क्योंकि आज ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तारीख है।
2 min read
MP Police Bharti 2025
पुलिस विभाग में नौकरी (Photo Source- Patrika)

MP Police Bharti 2025 :मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े पैमाने पर आरक्षकों की भर्ती होने जा रही है। बता दें कि, कॉस्टेबलों के 7500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ऐसे में देश सेवा के साथ सरकारी नौकरी के इच्छुक युवा उम्मीदवार आज ही ऑनलाइन अप्लाई कर दें, क्योंकि आज ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस विभाग में साढ़े सात हजार कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और आज 29 सितंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तारीख है। जबकि, संशोधन की सुविधा 4 अक्टूबर 2025 तक दी जाएगी। उम्मीदवार ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस विभाग में नौकरी (Photo Source- ESB)

30 अक्टूबर से परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरु होगीष प्रदेश के 11 शहरों जिनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, रतलाम, नीमच, खंडवा, सागर, सतना और सीधी में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। 8:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 9:30 से 11:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग/अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपए, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन के 200 रुपए और विभागीय परीक्षा के लिए (SC/ST/OBC/EWS) 100 रुपए फीस चुकानी होगी।

चयन प्रक्रिया

पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगी। एग्जाम का स्तर हाई स्कूल (10वीं परीक्षा उत्तीर्ण) योग्यता पर आधारित होगा।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के पद पर नियुक्ति मिलेगी। जिनका वेतन 19,500-62,000 रुपए प्रतिमाह के बीच होगा।

Updated on:
29 Sept 2025 12:31 pm
Published on:
29 Sept 2025 12:31 pm