भोपाल

एमपी पुलिस भर्ती पर बड़ी खबर, 7 हजार 500 पदों के लिए 14 मार्च तक चलेंगे फिजिकल टेस्ट

MP Police Recruitment : पुलिस आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आज से फिजिकल टेस्ट शुरु हुए हैं। फिजिकल टेस्ट रोजाना सुबह 6 बजे शुरु होंगे। प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता से जुड़ी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं, जो 14 मार्च तक चलेंगी।

less than 1 minute read
पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर (Photo Source- Patrika)

MP Police Recruitment : मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में आरक्षक भर्ती के लिये आज से फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है। फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगा। फिजिकल टेस्ट सुबह 6 बजे रोजाना शुरु होगी। प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। मूल प्रमाण पत्र और दस्तावेज लाना जरूरी है।

आपको बता दें कि, 15 दिसंबर 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन, सागर रीवा, बालाघाट, रतलाम, मुरैना में फिजिकल टेस्ट होगा। कुल 7 हजार 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

ये भी पढ़ें

एमपी में फिर बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर एरिया और टर्फ बिगाड़ेगा मौसम

फर्जीवाड़ा रोकने बड़ी तैयारी

ग्वालियर जिले में SAF मैदान पर अभ्यर्थी दौड़ेंगे। फर्जीवाड़ा रोकने क्यूआर कोड से लैस जैकेट पहनाई जाएगी। जैकेट के क्यूआर कोड को हर चरण में स्कैन करते हुए रोल नंबर से लिंक किया जाएगा। 64 सीसीटीवी कैमरे और 10 अभ्यर्थियों पर निगरानी के लिए तीन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आज और कल 200 अभ्यर्थी फिर हर दिन 400 अभ्यर्थी दौड़ेंगे। ग्वालियर और चंबल अंचल के 08 जिलों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी के 25 जिलों में बारिश से फसलें बर्बाद, सीएम मोहन ने भी दे दिए खास निर्देश

Published on:
23 Feb 2026 09:59 am
Also Read
View All

अगली खबर