भोपाल

गाड़ी चलाते समय सावधान ! 8 से 22 सितंबर तक होगी सबकी चेकिंग

MP News: अभियान का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

less than 1 minute read
Sep 08, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मप्र पुलिस 8 सितंबर से 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान में तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग व बिना कागजों के जैसे लाइसेंस, फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘नॉनस्टॉप बारिश’ पर लगेगा ब्रेक ! इस दिन होगी मानसून की विदाई

ये है अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। आदेश में कहा गया है कि बढ़ते सड़क हादसों और इनमें से हो रही मौतों को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद जरूरी है। हर जिले में पुलिस अधिकारी और यातायात पुलिस मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे। हर दिन की कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें

1700 से ज्यादा लोंगों के अटके ‘बंटवारा-नामांतरण’, काम बंद

Published on:
08 Sept 2025 12:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर