भोपाल

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड को लेकर गरमाई एमपी की सियासत, विपक्ष ने उठाए सवाल

Retired IAS Officer Case : राजधानी में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में अब सूबे की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल के नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Retired IAS Officer Case
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की जीवित समय की तस्वीर (फोटो सोर्स: Rakesh Agarwal Facebook)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की उन्हीं के घर में हुई हत्या के मामले में अब प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष सूबे की कून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े करने लगा है। राजधानी में हुए हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

जीतू पटवारी ने कसा तंज

मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'सरकार की नाक के नीचे भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या!' उन्होंने आगे लिखा- मुख्यमंत्री मोहन यादव देश के "सबसे असफल गृहमंत्री" की "उपलब्धि" हासिल करने के बाद भी यदि सत्ता, सिस्टम और सरकार में कोई सुधार नहीं है, तो आपका पूरा तंत्र "निकृष्ट और निर्लज्ज" हो चुका है! अब जनता ही सबक सिखाएगी!
धिक्कारेगी, फिर कुर्सी से नीचे लाएगी!'

उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

वहीं, घटना को लेकर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उटाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 'भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या ने मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और राजधानी भोपाल में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। जब राजधानी में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी अपने घर में सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? मुख्यमंत्री जी, प्रदेश को अपराधियों के भरोसे छोड़कर जवाबदेही से नहीं बच सकते।'

सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान

वहीं, दूसरी तरफ मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संज्ञान लिया गया है। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए न सिर्फ राकेश अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया, बल्कि अधिकारियों को मामले में दिशा-निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, 'भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी राकेश अग्रवाल जी का दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अग्रवाल जी विनम्र एवं कर्मठ अधिकारी रहे, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। पुलिस महानिदेशक को मामले की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। घटना के संबंध में दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बाबा महाकाल दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

Updated on:
30 Sept 2026 07:46 pm
Published on:
30 Sept 2026 07:22 pm