भोपाल

एमपी में ‘अति भारी बारिश’ का तांडव, 13 जिलों में जोरदार बरसात की चेतावनी

MP Weather: एमपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, तो कभी गरज-चमक के साथ बारिश से राहत और परेशानियां एक साथ मिल रहीं।
2 min read
Aug 20, 2025
छत्तीसगढ़ में हुई झमाझम बारिश, खेतों की छाई हरियाली, IMD ने कहा- अभी ऐसा ही रहेगा मौसम...(photo-patrika)
छत्तीसगढ़ में हुई झमाझम बारिश, खेतों की छाई हरियाली, IMD ने कहा- अभी ऐसा ही रहेगा मौसम...(photo-patrika)(Patrika.com)

MP Weather:राजधानी में इन दिनों मौसम एका मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी गरज चमक के साथ अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। इसका कारण यह है कि अभी मानसून टूफ निचले हिस्से में चली गई हैं, आसपास जो सिस्टम बने हैं, उसके कारण नमी आ रही है। ऐसे में धूप खिलने के कारण हीटिंग के बाद लोकल वेदर सिस्टम के कारण बादल बन रहे हैं और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही उमस से भी लोग बेहाल हो रहे हैं।

अभी नमी के कारण लोकल सिस्टम

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि इस समय मानसून ट्रफ प्रदेश (MP Weather) के निचले हिस्से में चली गई है। साथ ही उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा तट पर एक लो प्रेशर एरिया है. इसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात के ऊपर है। इसके कारण नमी आ रही है। इसके चलते पश्चिम मप्र में बारिश की गतिविधियां रह सकती है। भोपाल में अभी मौसम ऐसे ही रहेगा। नमी के कारण लोकल सिस्टम एक्टिव होकर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। दिन में हीटिंग के बाद दोपहर बाद और शाम को बारिश हो रही है। (heavy rain)

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

अति भारी बारिश- छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा।

भारी बारिश- नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, डिंडोरी, नरसिंहपुर।

हल्की बारिश- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर।

उमस और बौछारों के बीच फंसा रहा भोपाल

इन दिनों भादो माह चल रहा है, लेकिन अश्विन माह में जिस तरह की उमस भरी बेचैनी पितृपक्ष पखवाड़े में होती है, उस तरह की स्थिति इन दिनों दिखाई दे रही है। सोमवार को भी दोपहर बाद शहर के एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, कोलार आदि क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ी, इसी प्रकार शाम को नर्मदापुरम रोड पर भी तेज बौछारें पड़ीं। बैरागढ़ में शाम तक बारिश ट्रेस की गई, जबकि अरेरा हिल्स में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। (heavy rain)

Updated on:
20 Aug 2025 08:21 am
Published on:
20 Aug 2025 08:21 am