भोपाल

एमपी में 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, यहां बरसेगा पानी

MP Weather: मध्यप्रदेश में सर्दी की दस्तक हो गई है लेकिन कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Oct 12, 2025
MP Weather Heavy Rain Alert
MP Weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में सर्दी की दस्तक हो गई है लेकिन कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा आदि जिलों से मानसून अभी नहीं लौटा है। मौसम विभाग ने एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई।

अगले चार दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लोकल सिस्टम की सक्रियता होने की वजह से बारिश होने की संभावना है। इस कारण एमपी में अगले चार दिन तक हल्की बारिश का अलर्ट है। इस दौरान सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडौरी में पानी गिर सकता है। वहीं एमपी के पश्चिमी हिस्से में ठंड का असर देखने को मिलेगा।

राजधानी भोपाल में सर्दी की दस्तक

राजधानी में सर्दी की दस्तक हो गई है। मानसून की विदाई के साथ ही सुबह, शाम और रात में ठंडक का अहसास होने लगा है। एक सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री की गिरावट आई है। इससे घरों में पंखों की स्पीड कम हो गयी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार धीरे-धीरे तापमान और गिरावट का ट्रेड जारी रहेगा। शहर से मानसून विदा हो चुका है। इस बार मानसून की विदाई पांच दिन देरी से हुई। लेकिन सर्दी का आहट जल्दी हो गई। पिछले तीन सालों में सर्दी दूसरे पखवाड़े में शुरू हुई, जबकि इस बार पहले पखवाड़े में ही असर दिख रहा है। पिछले चार दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

सेट हो रहा विंड पैटर्न

मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि वीरे-धीरे विंटर विंड पैटर्न सेट हो रहा है। विंटर में उत्तरी विंड पैटर्न होता है, जो धीरे-धीरे सेट होने लगा है। उत्तरी, उत्तर पश्चिमी, उत्तर पूर्वी हवा आ रही हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही आगे पश्चिमी विक्षोभभी सक्रिय होंगे। आगे तापमान में गिरावट की संभावना है।

दिन में हल्के बादल, फिर आधा डिग्री की गिरावट

शनिवार को भोपाल में हल्के बादल रहे। धूप भी खिलती रही। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 17.8 डिग्री वर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की गिरावट हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट वर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान

  • 5 अक्टूबर को 22.3
  • 6 अक्टूबर को 21.6
  • 7 अक्टूबर को 20
  • 8 अक्टूबर को 19.6
  • 9 अक्टूबर को 18
  • 10 अक्टूबर को 18
  • 11 अक्टूब कोर 17.8
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Updated on:
12 Oct 2025 02:16 pm
Published on:
12 Oct 2025 08:35 am