भोपाल

MP Weather : एमपी में अब बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में होगी अति भारी बारिश

MP Weather : प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को 5 जिलों में अति भारी और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ इलाकों में 4 इंच से अधिक बारिश की संभावना है।
2 min read
MP Weather
MP Weather (एमपी के 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट Photo Source- Patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। राजधानी भोपाल में स्थित राज्य मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सूबे के पांच जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में अगले 24 घंटे के दौरान चार इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 10 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जारी अलर्ट के अनुसार, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

इन सिस्टमों से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश का नया सिस्टम क्टिव हुआ है। एक अन्य मौसम तंत्र पश्चिमी हिस्से में भी सक्रिय है। ओडिशा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से बढ़ रहे इस सिस्टम से मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ये धीरे-धीरे कमजोर पड़ते हुए निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

वहीं, प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

1 अगस्त तक बना रहेगा असर

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मौजूदा सक्रिय मानसूनी तंत्र के चलते 1 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में अति भारी बारिश और लगातार बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में कई जगह हुई बारिश

बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि शाम होते होते हल्की फुहारों का दौर भी देखने को मिला। वहीं, मुरैना समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज हुई। रात तक कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Updated on:
29 Jul 2026 10:20 am
Published on:
29 Jul 2026 10:20 am