भोपाल

राजस्थान और गुजरात की गर्म हवाओं से झुलसा एमपी, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : अप्रैल महीने में प्रदेश के आधे हिस्से में आसमान आग उगल रहा है। जबकि, आधे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

2 min read
मध्य प्रदेश में दिख रहे मौसम के दो रंग (Photo Source- patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल महीने में आसमान मानो आग उगल रहा है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तापमान को छू चुका है। दरअसल, राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं ने एमपी झुलसाया हुआ है। मौजूदा समय में भी प्रदेश के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। जबकि, राजधानी भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज मौसम विभाग ने लगभग आधे राज्य में बारिश होने की चेतावनी जारी की है तो वहीं आधे पर लू का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय घेरा सक्रिय है। वहीं, बीच में से एक ट्रफ भी गुजर रही है। इसका प्रभाव आधे राज्य पर दिखाई दे रहा है। जबकि, दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाएं राजधानी भोपाल समेत आधे राज्य को झुलसाए हुए हैं। इस तरह प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

शादी के मंडप में दुल्हन ने प्रेमी को वरमाला पहनाकर लगा लिया गले, दूल्हा देखता रह ग

इन जिलों में बारिश की संभावना

गुरुवार को सूबे के ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, सागर, सतना, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, राजगढ़, रीवा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, मंदसौर, मऊगंज, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी और पन्ना जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

यहां रहेगा गर्मी का दौर

वहीं, दूसरी तरफ आज प्रदेश के लगभग आधे हिस्से पर हीट वेव का अलर्ट भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, शहडोल, शाजापुर, बड़वानी, बुरहानपुर, कटनी, उमरिया, रतलाम, रायसेन, मैहर, आलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, हरदा, सीहोर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, देवास और धार जिले में तेज गर्मी पड़ने के साथ कहीं कहीं लू चलने की भी संभावना जताई है।

खजुराहो को राहत, सीधी और भोपाल बेहाल

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे छतरपुर के खजुराहो वासियों को फिलहाल गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। एमपी में सबसे गर्म जिला सीधी रिकॉर्ड हुआ, यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, अप्रैल महीने में राजधानी भोपाल में 8 साल बाद 43.7 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। इस आंकड़े के सामने आने के बाद भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। यहां बुधवार को पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इन जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी

इसके अलावा रायसेन में 43.6 डिग्री, खजुराहो में 43.4 डिग्री, खंडवा और नरसिंहपुर में 43 डिग्री, सतना में 42.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.6 डिग्री, रीवा और नौगांव में 42.5 डिग्री, श्योपुर - मंडला और दमोह में 42 डिग्री, जबलपुर में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

धार में भीषण पिकअप हादसे में अबतक 16 की मौत, पीएम मोदी और सीएम मोहन ने जताया दुख
Published on:
30 Apr 2026 10:34 am
Also Read
View All