भोपाल

MPPSC: 155 पदों और वन सेवा के 36 पदों पर भर्ती, 15 जून तक होंगे रजिस्‍ट्रेशन

MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा में मुख्य सूची के 140 पदों के लिए 3044 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, जबकि 15 प्रावधिक पदों के लिए 731 उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया गया है।

2 min read
May 26, 2026
MPPSC: (Photo Source - Patrika)

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि और विलंब शुल्क को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए है। आयोग के अनुसार नियमित आवेदन 15 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इसके बाद 16 से 22 जून तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 3 हजार रुपए विलंब शुल्क देना होगा। वहीं 23 जून से 14 अगस्त तक आवेदन करने वालों के लिए 25 हजार रुपए की लेट फीस निर्धारित की गई है। वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया था। परिणाम इस बार ओबीसी आरक्षण के 87:13 फार्मूले के आधार पर जारी किया गया। राज्य सेवा परीक्षा के तहत 155 पदों और वन सेवा के 36 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें

पन्ना में बड़ा हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूरों के शव निकाले

731 उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया

राज्य सेवा परीक्षा में मुख्य सूची के 140 पदों के लिए 3044 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, जबकि 15 प्रावधिक पदों के लिए 731 उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया गया है। इसी तरह वन सेवा में 35 पदों के लिए 741 तथा एक प्रावधिक पद के लिए 42 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है। आयोग ने पदों की संख्या के मुकाबले लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया है।

मुख्य परीक्षा सितम्बर में होगी

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक होगी, मुख्य जबकि राज्य वन सेवा परीक्षा 27 सितंबर को की जाएगी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र होंगे। इसके अलावा सामान्य हिन्दी, व्याकरण एवं प्रारूप लेखन से संबंधित प्रश्नपत्र भी शामिल रहेंगे। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल सत्र में आयोजित होगी।

12 शहरों में परीक्षा केन्द्र

आयोग ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा प्रदेश के 12 शहरों इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, बालाघाट, बड़वानी, छिंदवाड़ा और शहडोल में आयोजित की जाएगी। आयोग के अधिकारियों के अनुसार विस्तृत सिलेबस जल्द जारी किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें।

MPPSC ने जारी की थी 1220 पदों की चयन सूची

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पहली बार एक साथ 1220 पदों के लिए चयन सूची जारी की थी। 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए यह परिणाम घोषित किया गया। लंबे इंतजार के बाद जारी हुई इस सूची में 186 अभ्यर्थियों के नाम सप्लीमेंट्री सूची में भी शामिल किए गए। कुल 1832 पदों में से 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे, लेकिन आयोग को केवल 1220 योग्य उम्मीदवार ही मिल सके।

चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए, जो करीब ढाई महीने तक चले। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयन सूची जारी की गई। वहीं 357 खाली पदों में सबसे अधिक 256 सीटें एसटी वर्ग और 55 सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग की हैं।

ये भी पढ़ें

चाय पीने के बाद कंपनी मैनेजर की बिगड़ी तबीयत, कुछ देर में थमी सांसें
Updated on:
26 May 2026 05:52 pm
Published on:
26 May 2026 05:50 pm
Also Read
View All