भोपाल

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई और विवादित टिप्पणी का मामला गरमाया, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR

Bhopal News : हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ाए मुस्लिम युवक को अर्धनग्न कर पीटने और विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ना शुरु कर दिया है। समाज के लोगों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है।

2 min read
भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई और विवादित टिप्पणी का मामला गरमाया (Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों हिंदू लड़की के साथ होटल में पकड़ाए मुस्लिम युवक की पिटाई और मारपीट करने वालों द्वारा धार्मिक विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मारपीट के दौरान आपत्तिजनक शब्द बोलने के मामले में मुस्लिम समुदाय में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी के चलते धर्म विशेष के लोगों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस का ना सिर्फ घेराव किया, बल्कि पुलिस कमिश्नर से मिलकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी पकड़ाया 7 फरार

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि, राजधानी के गोविंदपुरा थाना इलाके गौतम नगर इलाके में स्थित एक होटल से हिन्दू संगठन ने एक मुस्लिम युवक और हिन्दू लड़की पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मुस्लिम युवक के साथ जमकर मारपीट की। कथित लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसे न सिर्फ अर्धनग्न कर पीटा, बल्कि उसके मुंह पर कालिख और गोबर तक लगाया था। यही नहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए।

'अल्लाह' पर विवादित टिप्पणी का आरोप

बताया जा रहा है कि, इसी मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। वहीं हिन्दू संगठन ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक से अल्लाह को लेकर विवादित शब्दावली कही गई। हालांकि, इस मामले में मुस्लिम युवक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। क्योंकि, संबंदित युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि, वो लड़के को 5 साल से जानती है। पूछताछ में युवती ने ये भी कहा कि, वो पिछले मारपीट का शिकार युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है और वो युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती।

वायरल वीडियो के आधार पर एक्शन

उधर एसीपी गोविंदपुरा अदिति भावसार ने बताया कि, जिस युवक से मारपीट का आरोप है उसकी ओर से भी अबतक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पिटाई मामले में FIR दर्ज

विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम संगठन ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया गया है। पहले तो पुलिस ने इस मामले में कथित वायरल वीडियो में दिख रहे कार्यकर्ताओं पर अज्ञात में धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि, कुछ आरोपियों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

विवादित टिप्पणी पर मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

विवादित टिप्पमी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया। सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और आरोपियों की नामजद गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर शहर में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मुस्लिम संगठन ने कहा कि, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालात को शातिपूर्ण बनाए रखने के लिए 7 से ज्यादा थाना प्रभारी और ACP ने मोर्चा संभाला। पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा

इधर, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि, हालांकि, ये कानून को हाथ में लेने का मामला है। बावजूद इसके हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ क्या किया, इसपर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर उसने गलत किया तो उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन हमारा विरोध अल्लाह को लेकर की गई आपत्तिजनक शब्दावली पर है, जिसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

एमपी में अब भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 4 दिन लू की चेतावनी, चपेट में आएंगे 49 जिले
Published on:
13 May 2026 07:07 am
Also Read
View All