भोपाल

‘हमें हमारे पापा से मिला दो…’ पिता को ढूंढने 1400 किमी दूर से भोपाल आईं बेटियां

Nepal Sisters Search Missing Father: पिता के लापता होने की खबर लगते ही 18 वर्षीय भूमिका और 24 वर्षीय अनुजा नेपाल से भोपाल पहुंची, नेपाली समाज कर रहा दोनों की मदद।
2 min read
Sep 14, 2026
Nepal Sisters Search Missing Father
nepal sisters reach bhopal to search missing father, लापता पिता का पोस्टर दिखातीं दोनों बहनें (Source-Patrika)

Bhopal Nepal Sisters Search Missing Father: 'हमें हमारे पापा से मिला दो…' इसी तरह की गुहार इन दिनों नेपाल की दो युवतियां भोपाल में पुलिस अधिकारियों से लगा रही हैं। दोनों युवतियां सगी बहनें हैं जो कि पिता के लापता होने के बाद उन्हें ढूंढने के लिए करीब 1400 किमी का सफर कर भोपाल पहुंची। पिछले चार-पांच दिनों से दोनों बेटियां पुलिस के साथ मिलकर अपने पिता की खोजबीन में जुटी हुई हैं। युवतियों का भोपाल में कोई रिश्तेदार या परिचित नहीं है इसलिए नेपाली समाज उनकी मदद कर रहा है।

26 जुलाई से लापता हैं पिता

18 साल की भूमिका और 24 साल की अनुजा कार्की ने बताया कि उनके पिता तेज बहादुर कार्की 26 जुलाई को भाई और एक रिश्तेदार के साथ काम की तलाश में घर से निकले थे। वो ट्रेन से पुणे जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इटारसी स्टेशन के पास ट्रेन में किसी से विवाद होने के बाद वो ट्रेन से उतर गए। पिता के ट्रेन से उतरने के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही उनका पता चल पाया है। पिता की गुमशुदगी भी एक अगस्त को इटारसी थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अभी तक पिता का पता नहीं चला है।

पिता को ढूंढने नेपाल से आईं बेटियां

पिता के लापता होने के बाद अब दोनों बहनों ने उन्हें ढूंढने का बीड़ा उठाया है। करीब 1400 किमी का सफर कर दोनों बहनें भोपाल पहुंची। भोपाल में उनका कोई परिचित या रिश्तेदार नहीं है, ऐसे में जब नेपाली समाज को इसकी जानकारी लगी तो वो दोनों बहनों की मदद के लिए आगे आया। नेपाली समाज ने दोनों के रहने और खाने की व्यवस्था की है। दोनों बेटियों भूमिका और अनुजा ने भोपाल में पुलिस अधिकारियों से पिता को ढूंढने की गुहार लगाई है और बीते 4-5 दिनों से पुलिस के साथ मिलकर पिता को ढूंढने में जुटी हुई हैं। दोनों बहनों का कहना है कि जब तक पिता का पता नहीं चल जाता, वे वापस नहीं जाएंगी।

पिता के लापता होने के पोस्टर छपवाए

दोनों बहनों ने पिता को ढूंढने के लिए उनके लापता होने के पोस्टर भी छपवाएं हैं और पता बताने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है। नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमनी शर्मा ने बताया कि 8-9 सितंबर के आसपास नेपाल से दो बहनें पिता की तलाश में भोपाल पहुंचीं थी। उन्हें रहने के लिए जगह दिला दी गई है। समाज ने पिता की तलाश के लिए डीआइजी रेलवे से संपर्क किया है और बेटियों को मदद का भरोसा दिया है।

Updated on:
14 Sept 2026 05:06 pm
Published on:
14 Sept 2026 05:06 pm