भोपाल

एमपी में अब एक परिवार से एक व्यक्ति को मिलेगा रोजगार, अफसरों को मिला निर्देश

MP News: आम लोगों के लिए रोजगार पाना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में सरकार एक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) की समीक्षा बैठक में अफसरों को इस संबंध में निर्देश दिए।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 7:43 AM IST
cm mohan yadav

MP News: आम लोगों के लिए रोजगार पाना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में सरकार एक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) की समीक्षा बैठक में अफसरों को इस संबंध में निर्देश दिए। कहा, प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हर क्षेत्र उम्मीदों से भरा है, जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। एमएसएमई के जरिए हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अथवा स्वरोजगार दे सकते हैं।

55 हजार करोड़ के निवेश से प्रदेश में 17 लाख 55 हजार पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं, जो 92 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। 5300 स्टार्ट-अप हैं, इसमें से 2500 से अधिक के संचालन का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। निवेशकों को लैंड बैंक से जुड़ी जानकारी दी जा रही। 1100 से अधिक प्लॉट 1 मई से आवंटन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री चैतन्य काश्यप भी मौजूद रहे। सीएम ने एमएसएमई-डे पर 27 जून को इंदौर में फिर सितंबर में भोपाल पर भव्य कार्यक्रम करने के निर्देश विभाग को दिए।

जिलों में खोलें छोटी इकाइयां, रतलाम से होगी शुरुआत

सीएम(CM Mohan Yadav) ने कहा, हर जिले की परिस्थिति और दक्षता के अनुसार गतिविधियों का विस्तार तेजी से करें। तेल घानी, मसाला-आटा चक्की, कोदो-कुटकी और अन्य मिलेट की प्रसंस्करण इकाई जैसे सूक्ष्म उद्योगों से युवाओं को जोड़ कर उद्यमिता का विस्तार करें। कृषि उपज मंडियों को आधुनिक स्वरूप दें। इनमें दूध, सब्जी आदि को सुरक्षित रखने की सुविधा हो, रतलाम से इसकी शुरुआत करें।

एमएसएमई के विकास में 7वें स्थान पर प्रदेश

एमएसएमई के विकास में मप्र देश में 7वें स्थान पर है। सीएम ने कहा, अगले वर्ष तक हमें प्रदेश को श्रेष्ठतम राज्यों में स्थान दिलाना है। वर्ष-2025 उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए दो माह के अंतराल में उद्योग-रोजगार दिवस मनाया जाएगा। पॉवरलूम इकाइयां शुरू होंगी। विशेषज्ञों का सहयोग लेकर कौशल उन्नयन तथा तकनीकी दक्षता में सुधार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कैंप लगेंगे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 27 अप्रेल को इंदौर में आयोजित टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, सीमेन्स-ईडीए, थोलोन्स, योट्टा, सीटीआरएलएस डाटा सेंटर्स, रैकबैंक, नेटलिंक जैसी कंपनियां सहभागिता करेंगी। इन कंपनियों की तरफ से सहमति आ गई है। कॉन्क्लेव में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेन्डेड रियलिटी उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीएम वन-टू-वन करेंगे चर्चा

कॉन्क्लेव में आने वाली दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीएम डॉ. मोहन यादव वन-टू-वन चर्चा करेंगे। सुबह सेक्टोरल राउंड-टेबल्स में जीसीसी, आइटी, आईटीईस, सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन्स और एवीजीसी-एक्सआर पर चर्चा होगी। इसमें साझेदारी पर संवाद करेंगे। दोपहर सीएम और उद्योगपतियों के बीच वन-ऑन-वन मीटिंग्स होंगी।

Updated on:
25 Apr 2025, 7:43 AM IST
Published on: