भोपाल

अब होली पर मिलेगी कंफर्म टिकट, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Holi Festival: होली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।
2 min read
Feb 26, 2026
passengers will get Confirm tickets for holi festival in bhopal division mp news
passengers will get Confirm tickets for holi (फोटो- Patrika.com)

MP News: होली के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भोपाल रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है। मंडल प्रशासन ने भोपाल से रीवा, दानापुर समेत कई प्रमुख जिलों के लिए 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य अतिरिक्त यात्री ट्रैफिक को सुचारु रूप से क्लियर करना और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

28 फरवरी से 5 मार्च तक संचालन

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, स्पेशल ट्रेनें 28 फरवरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी और 5 मार्च तक वापसी फेरे लगाकर यात्रियों को उनके शहरों तक पहुंचाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन त्योहार की अवधि को ध्यान में रखकर तय किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर पहुंच सकें और होली का पर्व परिवार के साथ मना सकें।

आरक्षण की सुविधा उपलब्ध

यात्री इन होली स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील भी की है।

ये ट्रेनें चलेंगी

  • गाड़ी संख्या 02192/02191 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (1-1 ट्रिप) चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 2 एवं 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12.30 बजे और गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 2-3 मार्च को आरकेएमपी से रात 10.15 बजे चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 01704 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को भोपाल से सुबह 10.30 बजे चलेगी और गाड़ी संख्या 01703 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को रीवा स्टेशन से रात 10.20 बजे चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी व 2 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2.25 बजे और गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से आरकेएमपी स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 3 मार्च को दानापुर से सुबह 11.15 बजे चलेगी। (MP News)
Updated on:
26 Feb 2026 01:44 am
Published on:
26 Feb 2026 01:44 am