भोपाल

Patrika Jazba Police Award 2025: 30 जांबाजों को सम्मानित करेंगे सीएम मोहन यादव

Patrika Jazba: बेहतर पुलिसिंग और अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने पत्रिका समूह की बड़ी पहल और सामाजिक सरोकार का हिस्सा है 'जज्बा'
less than 1 minute read
Dec 17, 2025
Patrika Jazba police award 2025
Patrika Jazba police award 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव जांबाजों को करेंगे सम्मानित। (Patrika file Photo)

Patrika Jazba 2025: नागरिक सुरक्षा और कर्तव्य परायणता के मोर्चे पर हर वक्त पूरी तत्परता और निष्ठा के साथ तैनात जांबाज पुलिस जवानों का बुधवार को सम्मान किया जाएगा। 'पत्रिका पुलिस जज्बा अवॉर्ड-2025' के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान समारोह राजधानी भोपाल के रेडिसन होटल में शाम 7 बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

ज्यूरी का होगा फैसला

समारोह में भोपालपुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला, देहात एसपी आरएस प्रजापति समेत समस्त डीसीपी, एडीसीपी मौजूद रहेंगे। आयोजन में पुलिस इन्वेस्टिगेशन, अनुशासन, ब्रेवरी, साइबर जांच, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक मैनेजमेंट की श्रेणियों में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को ज्यूरी द्वारा चयनित किया गया है।

पत्रिका समूह का अभियान

पत्रिका समूह बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने लगातार अभियान चला रहा है। यह आयोजन उसी पहल और सामाजिक सरोकार का हिस्सा है, जिसके जरिए पत्रिका जज्बा में शामिल होकर सभी वर्ग के प्रतिनिधियों को विषय पर अपने विचार साझा करने का मंच उपलब्ध कराया जाता है। इस तरह पुलिस विभाग और समाज के बीच पत्रिका समूह एक सेतु की भूमिका भी निभाता आ रहा है।

Updated on:
17 Dec 2025 09:13 am
Published on:
17 Dec 2025 09:13 am