
Patrika Property Expo: पत्रिका का चार दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। एक्सपो का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेज ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन डॉ. संजीव अग्रवाल और शालिगराम डेवपलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन्द्र चौकसे विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पत्रिका परिवार की ओर से स्टेट हेड आयुष चक्रधर और मार्केटिंग हेड अमित त्रिशाल तथा विकास आचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। पंडित विनय पांडे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गणपति की पूजन और आरती करवाई गई।
मेन स्पांसर : सेज ग्रुप
पॉवर्ड वायः शालिगराम डेवलपर्स एवं मधुवन ग्रुप-आशिमा डेवलपर्स
पार्टिसिपेशनः लैंडमार्क बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, अमूल्य रेसीडेंसी, ब्रिटिश पार्क, लोधी बिल्डर्स, फार्च्यून बिल्डर, सुरभि लाइफ स्पेसेस, केएसए इंफ्रा, सिग्मा कॉलोनाइजर, सांवरिया वाटिका, श्री शीतल ग्रुप, एफवायडी इंफ्रा अर्वन, कस्तूरी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, समृद्धि फार्म।
पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो में आने वाले विजिटर्स जो साइड विजिट करके प्रॉपर्टी की बुकिंग कर रहे उन्हें श्योर गिफ्ट पत्रिका की तरफ से दिए जा रहे हैं।
बैंक पार्टनर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा।
ऑटो पार्टनरः सुरजीत हुंडई, होण्डा साईं।
सोलर पार्टनरः सुर्यमटेक इंजीनियरिंग, कोहिनूर रिन्यूटेच इनर्जीस, जेवी सोलर।
एक ही छत के नीचे पूरे शहर की प्रॉपर्टी की जानकारी मिलने से लोगों को अपनी पसंद के घर आसानी से मिल जाते हैं। उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ता। ऐसे मेले लगते रहना चाहिए। मैं पत्रिका का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप लोग अखबार के साथ-साथ इस तरह की समाजसेवा भी करते हैं।
रियल स्टेट में निवेश करना निवेशकों के लिए हमेशा फायदे का सौदा रहा है। राजधानी में मास्टर प्लान और मेट्रो ने शहर के विकास के द्वार खोल दिए है। प्रॉपर्टी खरीदने का यह सबसे अच्छा अवसर है। हमारे ग्रुप की शहर में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी उपलब्ध है। इसमें घर से लेकर कॉमर्शियल प्रॉपर्टी उपलब्ध है।
तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो भोपाल में आज भी देश के अन्य राज्यों की तुलना में प्रॉपर्टी के दाम बहुत कम है। यहां का प्राकृतिक वातावरण हमेशा प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों की पहली पसंद रहा है। हमारे द्वारा जो प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं उनमें क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसीलिए शालिगराम डेवलपर्स की प्रॉपर्टी को पसंद कर रहे हैं।
प्रॉपर्टी एक्सपो में सावरिया बिल्डकॉन की तरफ से ऑफर्स की बरसात की जा रही है। पार्टनरगण सुखविंदर सिंह, अरूण ठाकुर एवं संजीव सिंह परिहार ने बताया कि उनके फार्म हाउस के प्रोजेक्ट में बुकिंग करने वालों को मेला अवधि में 10 प्रतिशत के साथ विशेष ऑफर के साथ 50 प्रतिशत पेमेंट करने पर रजिस्ट्री फ्री की सुविधा दी जा रही है।