भोपाल

NGO के युवक ने महिलाओं के अश्लील मैसेज किया वायरल, पुलिस से कहा- मुझे कानून मत सिखाओ

पत्नी ने छोड़ा तो पति रोजाना एनजीओ में कार्यरत 19 युवतियों को भेजने लगा अश्लील पोस्ट, भोपाल में युवती से किया था प्रेम-विवाह, राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 9:47 AM IST
अश्लील मैसेज
अश्लील मैसेज

भोपाल. राजधानी में संचालित एक महिला स्वयंसेवी संस्था ( NGO ) में कार्यरत महिला कर्मचारियों के नाम से अश्लील मैसेज वायरल ( viral ) करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ये एनजीओ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ( cm kanyadan yojna ) के तहत शादियां कराने में सहयोग करता है।

मार्च 2019 में राजस्थान के पाली निवासी 36 वर्षीय प्रथम उर्फ पदम शर्मा ने शादी के लिए आवेदन किया था। वह कुछ दिनों बाद भोपाल आया और एनजीओ की एक युवती से प्रेम-विवाह कर उसे राजस्थान लेकर चला गया। करीब दो महीने बाद दोनों में अनबन हुई तो युवती भोपाल आ गई। यह बात प्रथम उर्फ पदम को खटकने लगी।


इसके बाद उसने एनजीओ की 19 महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिय़ा पर आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज वायरल करना शुरू कर दिए। युवतियों ने आरोपी से संपर्क किया तो वह 10 लाख रुपए मांग कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। एएसपी निश्चल झारिया ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज हुई। क्राइम ब्रांच टीम उसे से गिरफ्तार ( young man arrested ) कर भोपाल लाई है।

पुलिस से कहा- मुझे कानून मत सिखाओ

मामले की जांच कर रहे एक सब इंस्पेक्टर ने जब आरोपी प्रथम शर्मा से संपर्क किया तो उसने कहा कि यह मेरा स्वतंत्रता का अधिकार है। मुझे कानून मत सिखाओ। इस मामले में 27 जुलाई को क्राइम ब्रांच थाने में 19 महिलाओं की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

तफ्तीश के दौरान पुलिस राजस्थान पहुंची और आरोपी प्रथम शर्मा को गिरफ्तार शनिवार को भोपाल ले आई। उसके खिलाफ आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Published on: