
MP News: एमपी के भोपाल शहर में जल्द ही मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र से एयरपोर्ट तक केवल 45 मिनट में पहुंचना संभव होगा। अभी ट्रैफिक भरे रास्ते में इसमें तकरीबन एक घंटे का समय लगता है। सरकार एयरपोर्ट से गोविंदपुरा, नर्मदापुरम रोड और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र तक दो बायपास, दो एलिवेटेड रोड हाईस्पीड सर्कल बनाएगी। धनुषाकार सर्कल एयरपोर्ट का रास्ता ही बदल देगा। इसका फायदा आमजन के साथ उद्योगपतियों को खासतौर पर होगा। उन्हें एयरपोर्ट जाने में तमाम सिग्नल या बाधाओं से नहीं गुजरना होगा।
यानी जिले के नेशनल हाईवे अब शहर में उद्योगों की राह आसान बनाएंगे। उधर, अयोध्या बायपास का काम चल ही रहा है। यही से एलिवेटेड लेन एंप्री तक आएगी और वहां से नर्मदापुरम रोड पर मिसरोद तक एलिवेटेड लेने और फिर मिसरोद के पास 11 मिल से पश्चिम बायपास मंडीदीप के पास और इंदौर रोड तक की राह आसान होगी।