भोपाल

भोपाल में घर के अंदर खोल लिया छापाखाना, धड़ल्ले से चला रहे 500 रुपए के नकली नोट

Fake note- बाजार में लाखों रुपए के 500 के नकली नोट खपाए, घर के अंदर छापाखाना खोला
less than 1 minute read
Nov 15, 2025
Printing press opened inside house in Bhopal to make fake 500 rupee notes
भोपाल में 500 के नकली नोट बनाने घर के अंदर खोल लिया छापाखाना : फोटो पत्रिका नेटवर्क

Fake Note- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 500 रुपए के नकली नोट धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। इन्हें यहीं छापा जा रहा है और फिर बाजार में खपाया जा रहा है। भोपाल पुलिस की कार्रवाई में नकली नोटों का यह गैर कानूनी कारोबार उजागर हुआ। पुलिस ने इस केस में यूपी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने घर में ही नकली नोटों के लिए अवैध छापाखाना तैयार कर लिया था। पुलिस के अनुसार वह कई लाख के नकली नोट बाजार में चला चुका है। महज 10 वीं पास आरोपी ने नकली नोट तैयार करने के लिए कई विदेशी किताबें पढ़ी। नकली नोट तैयार करने के काम आनेवाली सामग्री उसने ऑनलाइन खरीदी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूपी निवासी विवेक यादव लंबे अर्से से नकली नोट बना रहा था। करोंद इलाके के कुछ दुकानदारों ने पुलिस को यह बात बताई। भोपाल पुलिस ने तुरंत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक यादव के पास से 500–500 रुपए के नकली नोट बरामद किए। उसके पास से करीब 2 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपी विवेक यादव से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

घर के अंदर ही छापाखाना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नकली नोट तैयार करने के लिए अपने घर के अंदर ही छापाखाना बना लिया था। उसके पास नोट छापने का पूरा मैकेनिज्म था। आरोपी विवेक यादव के घर पर करीब 30 लाख रुपए कीमत के नकली नोट छापने का रॉ मटेरियल बरामद हुआ है। वह 1 साल में करीब 6 लाख रुपए के नोट चला चुका है। आरोपी विवेक यादव 500 के एक-एक नोट करके बाजार में खपा रहा था।

Updated on:
15 Nov 2025 03:29 pm
Published on:
15 Nov 2025 03:29 pm