भोपाल

एमपी में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स! नगर निगम ने शुरू की तैयारी

MP News नगर निगम राजस्व विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में शहर के 21 जोन के अंतर्गत आने वाले 85 वार्ड में प्रॉपर्टी टैक्स की दर में इजाफा करने का प्रारूप बनाना शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2025, 9:05 AM IST
CG Property Tax: 31 मार्च तक टैक्स नहीं भरा तो रायपुर में संपत्ति होगी सील, अल्टीमेटम जारी...(photo-patrika)
CG Property Tax: 31 मार्च तक टैक्स नहीं भरा तो रायपुर में संपत्ति होगी सील, अल्टीमेटम जारी...(photo-patrika)

MP News : वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का नया बजट (Municipal corporation budget) लगभग 4300 करोड़ का होगा। नगर निगम राजस्व विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में भोपाल के 21 जोन के अंतर्गत आने वाले 85 वार्ड में प्रॉपर्टी टैक्स की दर में इजाफा करने का प्रारूप बनाना शुरू कर दिया है। शहर के 21 जोन को अलग-अलग डिवीजन यानी परिक्षेत्र में बांटकर प्रॉपर्टी टैक्स(Property tax) की दरों का निर्धारण किया जा रहा है।

राजस्व विभाग लगभग न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नया बजट लाने की तैयारी में है। इधर नगर निगम विपक्ष ने अभी से इस मामले में प्रॉपर्टी टैक्स वृद्धि का विरोध शुरू कर दिया है।

सरकारी खजाना...

नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी एवं पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान गुड्डू का कहना है कि शहर का पिछला बजट सिर्फ 30 प्रतिशत ही खर्च किया जा सका है। बाकी का 70 प्रतिशत बजट आज भी सरकारी खजाने से बाहर नहीं आया है। इसमें भी एक बहुत बड़ा प्रतिशत नगर निगम वसूल ही नहीं कर पाया है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम की उधारी टैक्स की राशि करोड़ों रुपए में पहुंच चुकी है जिसको वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर में 4 लाख 54 हजार संपत्तियां नगर निगम रिकार्ड में दर्ज हैं। इनमें से लगभग आधी संपत्तियों से निगम को टैक्स नहीं मिलता, लिहाजा संपत्तियों के मुकाबले प्रॉपर्टी टैक्स खातों का आंकड़ा 2 लाख 57 हजार पर सिमटा हुआ है। इसी तरह शहर में 3 लाख से ज्यादा नल कनेक्शन हैं, इनमें लीगल 1.50 हजार के करीब हैं और इनमें से 60 फीसदी से ही टैक्स मिलता है।

Updated on:
8 Mar 2025, 9:05 AM IST
Published on: