23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / थोड़ी देर में लाड़ली बहनों के खाते में आएंगेे 22वीं किस्त के 1250

थोड़ी देर में लाड़ली बहनों के खाते में आएंगेे 22वीं किस्त के 1250

Ladli behna Yojana Big Update :आज यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश समेत देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 8 Mar 2025, 9:13 AM IST

ladli behna yojana

ladli behna yojana Big Update

Ladli behna Yojana Big Update :आज यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश समेत देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर करेगी। भोपाल में महिला दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1250 रुपए की सौगात महिलाओं को देंगे।

कई बार 10 तारीख से पहले मिले हैं पैसे

मध्यप्रदेश की लाखों महिलाएं के खाते में 'लाड़ली बहना योजना' के तहत हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। आज भी लाड़ली बहनों के खाते में 22वीं किस्त(22th installment) आने वाली है। योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर होती है लेकिन कई बार त्योहारों के कारण इसे पहले ही जारी कर दिया जाता है। साल 2024 में महाशिवरात्रि के कारण 10 मार्च की जगह 1 मार्च को 10वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

अब तक लाडली बहनों(Ladli behna Yojana) को 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है। आर इनके खाते में स्कीम की 22वीं किस्त आने वाली है। योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर होती है लेकिन कई बार त्योहारों के कारण इसे पहले ही जारी कर दिया जाता है। मार्च महिने में दो विशेष दिन हैं, पहला तो महिला दिवस और दुसरा होली। महिला दिवस 8 मार्च को है ऐसे में सरकार लाड़ली बहना योजना(Ladli behna Yojana) की 22वीं किस्त 10 तारीख से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इन त्योहारों पर 10 से पहले मिले हैं पैसे

महाशिवरात्रि - 1 मार्च को मिली 10वीं किस्त
चैत्र नवरात्रि / गुड़ी पड़वा - 5 अप्रैल को मिली 11 वीं किस्त
लोकतंत्र का महापर्व - 4 मई को मिली 12वीं किस्त
शारदीय नवरात्रि - 5 अक्टूबर को मिली 17 वीं किस्त

पात्रता की जरूरी शर्तें

  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता
  • 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं
  • किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ
  • स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो
  • जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो