Public holidays: अक्टूबर के महीने में लगातार कई दिनों का अवकाश मिल रहा है। जिनमें आप त्यौहारों को खुशियों के साथ मना सकते हैं......
Public holidays: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। वहीं त्योहारों के मौसम में अक्टूबर का महीना छुट्टियों की बहार लेकर आ रहा है। इस महीने कई सारे दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर के महीने में महानवमी, गांधी जयंती और दशहरा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, दिवाली, गोवर्धन पूजा सहित कई अन्य त्यौहार पड़ रहे है।
कुल मिलाकर अगले महीने लोगों को 6 से 7 छुट्टियां मिलने वाली हैं। आने वाले दिनों में आप परिवार, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। इन लगातार छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना भी बनाई जा सकती है।
1 अक्टूबर- महानवमी ( इस दिन स्कूल/कॉलेज, बैंक बंद रहेंगे)
2 अक्टूबर- गांधी जयंती और दशहरा ( इस दिन स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर, बैंक बंद रहेंगे)
7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मिकी जयंती, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
20 अक्टूबर- दिवाली (स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे)
21 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा (स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे)
23 अक्टूबर- भैया दूज (स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे)
आने वाले महीने में लगातार कई छुट्टियों के चलते स्कूली बच्चों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों में खासा उत्साह है। ये अवकाश उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और आराम करने का बेहतरीन मौका देंगे।