Cyber crimes: सरकारी हो या निजी कार्यालय सभी जगह प्रमुख क्यूआर कोड लगेगा। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा....
Cyber crimes: बढ़ते साइबर अपराध के ग्राफ के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य साइबर सेल द्वारा विशेष क्यूआर कोड तैयार करवाए जा रहे हैं। जिन्हें सरकार दफ्तरों से लेकर तमाम सार्वजनिक स्थानों पर लगवाया जाएगा। जिसमें क्यूआर कोड स्कैन करते ही पता चल जाएगा कि साइबर अपराधों से कैसे बचना है।
अपराध होने पर तुरंत क्या करना है। यहां तक कि शिकायत के पोर्टल का भी लिंक खुल जाएगा। इसके लिए साइबर मुख्यालय प्रदेशभर में पार्किंग, बाजार से लेकर ऐसी सभी जगह क्यूआर कोड लगाने जा रहा है जहां लगभग सौ या अधिक लोग आते-जाते हैं। लोग जागरूक होंगे तो तुरंत शिकायत करेंगे, जिससे ठगी की राशि होल्ड कराने में भी आसानी होगी।
सरकारी हो या निजी कार्यालय सभी जगह प्रमुख क्यूआर कोड लगेगा। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग उपयोग कर करें। एसपी साइबर प्रणय नागवंशी ने बताया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है।
-स्कैन करने पर यह जानकारी मिलेगी कि साइबर अपराध से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें।
-आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी बताएंगे।
-साइबर ठगी होने पर क्या करना है। बताया जाएगा।
-नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल का लिंक भी उपलब्ध रहेगा।
-ठगी के अतिरिक्त अन्य तरह के साइबर अपराधों के बारे में बताया जाएगा।
-डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा।