भोपाल

ट्विशा शर्मा मौत मामला, समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत सुनवाई पर उठे सवाल

Twisha Sharma Death Case : अधिवक्ता अंकुर पांडेय के अनुसार, इस संबंध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को शिकायत पत्र सौंपेंगे।
2 min read
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case (ट्विशा शर्मा मौत मामला Photo Source- Patrika)

Twisha Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में रहे वाली एक्टर और मॉडल ट्विशा शर्मा की हाई प्रोफाइल मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान जबलपुर जिला कोर्ट में हुई घटनाओं को लेकर नया विवाद सामने आया है। अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव और पीयूष तिवारी ने मामले की शिकायत का आवेदन तैयार किया है। उनका कहना है कि सुनवाई के दौरान हुई कुछ घटनाओं और प्रक्रियाओं को लेकर उन्हें गंभीर आपत्ति है।

अधिवक्ता अंकुर पांडेय का कहना है कि, इस संबंध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को शिकायत पत्र सौंपेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, मामला मूल रूप से भोपाल न्यायालय से संबंधित है, लेकिन वहां संबंधित मजिस्ट्रेट के संबंध में शिकायत पर अधिकार क्षेत्र ज्यूरिडिक्शन नहीं माना गया। इसी के चलते अब वो जबलपुर में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। केस से जुड़े अधिवक्ताओं का ये भी कहना है कि, वे शिकायत पत्र के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।

एक महीना बीता, फिर भी मौत की मिस्ट्री अनसुलझी

बता दें कि, ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। केस में पुलिस के साथ साथ सीबीआई जांच भी जारी है, फिर भी केस की मिस्ट्री अबतक अनसुलझी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस केस को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा गया था और तब से CBI इस केस की जांच में जुटी हुई है। अभी भी सीबीआई इस केस में जांच पड़ताल जारी है। इस मामले में मृतका ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ और सास गिरिबाला को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी जमानत पर सुनवाई 16 जून को होनी है। इस हाई-प्रोफाइल केस पर देशभर की निगाहें बनी हैं। लोग जांच एजेंसी के निष्कर्श और कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

गहन जांच में जुटी CBI

वहीं, सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने ट्विशा शर्मा के लैपटॉप की जांच कर ली है। जांच के दौरान लैपटॉप में मौजूद निजी जानकारियां, ई-मेल, फोटो और उनकी पुरानी कंपनी से जुड़े कामकाजी दस्तावेज खंगाले गए हैं। जांच एजेंसी ये जानने में जुटी है कि क्या इन डिजिटल साक्ष्यों से मौत के कारणों या घटनाक्रम से जुड़े कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। जांच के दौरान सीबीआई ने उन लोगों से भी पूछताछ की, जो ट्विशा के अंतिम दिनों में उनके संपर्क में रहे। सीबीआई हर एंगल को बारीकी से परख रही है। उन्होंने ट्विशा के डॉक्टर से भी बात कर जानने को कोशिश कि ट्विशा को ऊपर मानसिक तनाव या प्रेगनेंसी से जुड़ी कोई मामला तो नहीं था।

ब्यूटी पार्लर और वकील से पूछताछ

सूत्रों से ये भी पता चला है कि, मौत से पहले ट्विशा जिस ब्यूटी पार्लर में गई थीं, वहीं के कर्मचारियों और मालिक से जानकारी ली और बाद वकील से भी एजेंसी ने विस्तृत पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष रहते हुए गिरिबाला से जुड़ा एक पुराना मामला सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर एक महिला न्यायिक अधिकारी को दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस केस में नामजद गिरिबाला और समर्थ की अगली पेशी 16 जून 2026 को होना है।

Updated on:
14 Jun 2026 09:33 am
Published on:
14 Jun 2026 09:33 am