भोपाल

भोपाल में कई प्रमुख ट्रेनों की आवाजाही बंद, रेलवे ने बदल दिए रूट

Bhopal Trains- रेलवे ट्रैक मेंटनेंस- यूपी जाने वाली ट्रेनों के रूट 27 मई तक बदले, यात्रियों की परेशानियों में हुआ इजाफा

2 min read
May 18, 2026
Railways Divert Routes in Bhopal; Movement of Several Major Trains Suspended (फोटो- Patrika.com)

Bhopal Trains- समर सीजन के कारण ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ चल रही है। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने उनकी समस्याएं कम करने की बजाए दिक्कतों में इजाफा कर दिया है। 27 मई तक कई प्रमुख ट्रेनें भोपाल मंडल से नहीं गुजरेंगी। रेलवे ने इनके रूट बदल दिए हैं। ट्रैक मेंटनेंस के कारण यह निर्णय लिया गया है। यूपी जाने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। हालांकि यह अस्थायी बदलाव है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सफर शुरु करने के पहले ही जानकारी लेने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार रूट बदलने के साथ ही कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव भी प्रभावित हो सकता है।

भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। जौनपुर जंक्शन पर यह काम चल रहा है जिससे यूपी जानेवाली कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। मार्ग परिवर्तन की सूची में वलसाड-मुजफ़्फरपुर, गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, इंदौर पटना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच 20 मंत्रियों की पेशी, सत्ता- संगठन ने किया तलब

जौनपुर जंक्शन पर चल रहे कार्य का भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर खासा असर पड़ेगा। यह काम 27 मई तक चलेगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने कार्य के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक होने वाले इस कार्य के चलते कई ट्रेनों को जौनपुर जंक्शन की बजाय वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। इसमें वलसाड-मुजफ़्फरपुर, गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई प्रमुख गाडिय़ां शामिल हैं।

सभी ट्रेनों का अलग-अलग तिथियों में मार्ग परिवर्तन, रूट डायवर्ट करने के साथ ही कई स्टेशनों पर ठहराव भी प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को असुविधा से बचाने और सुरक्षित संचालन के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदले हैं। इनमें ट्रेन नंबर 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, ट्रेन नंबर 11055/11056 गोदान एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 19045/19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों का अलग-अलग तिथियों में मार्ग परिवर्तन किया गया है। रूट डायवर्ट करने के साथ ही कई स्टेशनों पर ठहराव भी प्रभावित हुआ है। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले NTES, रेलवे पूछताछ सेवा या अपने स्टेशन से ट्रेन की स्थिति जांच लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

एमपी के डिप्टी सीएम की बिगड़ी तबियत, भोपाल के निजी अस्पताल में कराया भर्ती
Published on:
18 May 2026 08:54 am
Also Read
View All