भोपाल

एमपी में फिर बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर एरिया और टर्फ बिगाड़ेगा मौसम

Rain Alert : मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। यहां से एक टर्फ भी गुजर रही है। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
फिर बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Rain Alert :मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य रूप से विभाग ने प्रदेश के शहडोल, सिंगरौली, सीधी समेत 8 जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। लो प्रेशर एरिया और टर्फ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं पानी गिरने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। यहां से एक टर्फ भी गुजर रही है। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। रविवार को दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में मौसम परिवर्तित रहा। वहीं आज सोमवार को पूर्वी हिस्से सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया समेत 8 जिलों में पानी गिरने के आसार है।

ये भी पढ़ें

एमपी के 25 जिलों में बारिश से फसलें बर्बाद, सीएम मोहन ने भी दे दिए खास निर्देश

दिन का तापमान गिरा

प्रदेश में बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। रात में पचमढ़ी में ही पारा सबसे कम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 11 डिग्री, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 11.2 डिग्री, करौंदी में 11.4 डिग्री और मंदसौर मे 11.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

ये भी पढ़ें

मृत्यु भोज कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, 1 की मौत 20 से अधिक घायल, पसरा मातम

Published on:
23 Feb 2026 09:04 am
Also Read
View All

अगली खबर