भोपाल

अगले 15 घंटे ‘तांडव’ मचाएगी बारिश’, 29 जिलों में अलर्ट, IMD की चेतावनी

IMD Alert: मौसम विभाग ने 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Sep 19, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

IMD Alert: एमपी के भोपाल शहर में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस समय नमी अधिक आ रही है, इसके कारण थोड़ी सी हीटिंग के बाद बादल बनकर बरस रहे हैं। इस समय साउथ एमपी से होते हुए एक ट्रफ भी जा रही है, जो नमी दे रही है।

ये भी पढ़ें

‘नगर निगम’ करेगा 400 कर्मचारियों की भर्ती, भरे जाएंगे सभी विभाग

ऐसी ही बनी रहेगी स्थिति

अभी दो तीन दिन इस तरह की स्थिति रहेगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 31° उत्तर/74° पूर्व, भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और 23° उत्तर/68° पूर्व से होकर गुज़र रही है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण मराठवाड़ा और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ़ दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। जिससे लगातार मौसम बदल रहा है।

29 जिलों में यैलो अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी के 29 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, खरगौन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

सितंबर में बारिश की स्थिति

2025 अब तक 169.2 मिमी.

2024 - 291.2 मिमी.

2023 - 326.1 मिमी.

2022 - 211.4 मिमी.

2021 - 214.2 मिमी.

ये भी पढ़ें

‘ज्वेलर्स शॉप’ पर आई महिला ने बुर्के में छिपा लिए ‘जेवर’, फिर अचानक…

Published on:
19 Sept 2025 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर