भोपाल

एमपी को झुलसाएंगी राजस्थान की गर्म हवाएं, 42 डिग्री पार हुआ पारा, हीटवेव का अलर्ट

Heatwave Alert : 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जा पहुंचा है।
2 min read
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू की स्थिति, राजनांदगांव में पारा 45°C(photo-patrika)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू की स्थिति, राजनांदगांव में पारा 45°C(photo-patrika)

Heatwave Alert :मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरु हो गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जा पहुंचा है। वहीं, मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में अभी और तपिश बढ़ेगी। कुछ दिन और गर्म हवाएं लोगों को झुलसाएंगी।

मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें मुख्य रूप से रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट चपेट में रहेंगे। वहीं, सूबे के बड़े शहरों की बात करे तो इंदौर, भोपाल और उज्जैन में भी गर्म हवाएं चलेंगी।

'हीट वेव' का लंबा और खतरनाक दौर हो रहा शुरू

15 अप्रैल यानी आज से एक नई मौसम प्रणाली सक्रीय हो रही है। लेकिन ये बेहद कमजोर है, जिसके चलते गर्मी कम होने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, इस सिस्टम के बाद तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रदेश में जल्द ही 'हीट वेव' का लंबा और खतरनाक दौर शुरू होने जा रहा है।

42 डिग्री के पार हुआ तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 42.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पश्चिमी हिस्सों में औसतन 3.2 डिग्री और पूर्वी क्षेत्रों में करीब 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पचमढ़ी को छोड़कर लगभग सभी जिलों में तापमान 39 डिग्री से लेकर 41 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम विज्ञानी ने बताया कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी और बढ़ रही है। 16 अप्रैल से प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने के आसार हैं।

कल से इन जिलों में चलेगी लू

प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पाढुर्मा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में 16 अप्रैल से लू चलेगी। मौसम केंद्र ने उक्त जिलों में लू के चलने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

-भोपाल -- 39.6 -- 22

-इंदौर -- 39.8 -- 19.8

-ग्वालियर -- 39.5 -- 18.7

-जबलपुर -- 39.6 -- 20.3

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

Updated on:
15 Apr 2026 10:12 am
Published on:
15 Apr 2026 10:12 am